अमृत उद्यान 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा, जानिए कैसे करें एंट्री और क्या हैं नए नियम

होमताजा खबरदेश

अमृत उद्यान 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा, जानिए कैसे करें एंट्री और नियम

Last Updated:

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा. प्रवेश मुफ्त होगा, लेकिन पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी है. इस बार मानसून फ्लावर शो ‘समर एनुअल्स ऑफ अमृत उद्यान’ भी आकर्षण का केंद्र होगा. खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए विशेष प्रवेश की व्यवस्था की गई है. जानिए घूमने का समय, गेट नंबर, शटल बस सेवा, साथ ले जाने वाले सामान और अमृत उद्यान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा. (एआई इमेज)

नई दिल्ली. राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है. अगर आप मानसून के मौसम में रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं, तो 16 अगस्त से 15 सितंबर तक अमृत उद्यान घूम सकते हैं. राष्ट्रपति भवन ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस दौरान प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा, लेकिन पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी होगा.

  1. 16 अगस्त से 15 सितंबर तक मिलेगा घूमने का मौका: राष्ट्रपति भवन के अनुसार, अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा. उद्यान रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा. हालांकि, शाम 5 बजे के बाद किसी भी आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. रखरखाव के कारण हर सोमवार को अमृत उद्यान बंद रहेगा.
  2. मानसून फ्लावर शो भी रहेगा आकर्षण: इस बार अमृत उद्यान में आने वाले लोगों को ‘समर एनुअल्स ऑफ अमृत उद्यान’ नाम की खास मानसून फूलों की प्रदर्शनी भी देखने का मौका मिलेगी. इसमें बारिश के मौसम में खिलने वाले कई तरह के खूबसूरत फूल और पौधे दर्शकों के लिए लगाए गए हैं. यह प्रदर्शनी भी 16 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगी.
  3. खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए खास व्यवस्था: राष्ट्रपति भवन ने दो खास दिनों पर विशेष प्रवेश की व्यवस्था भी की है. 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों के लिए और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रवेश की सुविधा रहेगी.
  4. ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा जरूरी: अमृत उद्यान में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रहेगा, लेकिन बिना ऑनलाइन बुकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी. हर दिन की बुकिंग उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद कर दी जाएगी. प्रवेश द्वार पर किसी तरह की ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. इसलिए आने से पहले स्लॉट बुक करना जरूरी होगा.
  5. गेट नंबर 35 से होगी एंट्री: सभी आगंतुकों का प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगा. लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान तक विशेष शटल बस सेवा भी चलाई जाएगी. यह बस सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट में उपलब्ध रहेगी.
  6. क्या सामान ले जा सकेंगे: राष्ट्रपति भवन के अनुसार, आगंतुक अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतल, शिशुओं के दूध की बोतल और छाता ले जा सकेंगे. इसके अलावा किसी अन्य सामान को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *