आठ घंटे तक क्‍यों रुक-रुक कर चली मंजेंटा मेट्रो लाइन,जिससे दिनभर पैसेंजर हुए परेशान

होमताजा खबरDelhi

आठ घंटे तक क्‍यों रुक-रुक कर चली मंजेंटा मेट्रो लाइन,पैसेंजर दिनभर हुए परेशान

Last Updated:

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन ने नोएडा और दिल्‍ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को दिनभर खूब रुलाया. इस वजह से लोगों को परेशानी हुई. सबसे ज्‍यादा परेशानी आफिस जाने वालों को हुईं. वे आफिस काफी देरी से पहुंचे हैं. डीएमआरसी ने माना कि सिग्‍नलिंग सिस्‍टम में परेशानी के कारण मजेंटा लाइन इफेक्‍टेड रही है.

सिग्‍नलिंग की खराबी की वजह से मेट्रो प्रभावित रहीं.

नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन ने नोएडा और दिल्‍ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को दिनभर खूब रुलाया. इस वजह से लोगों को परेशानी हुई. सबसे ज्‍यादा परेशानी आफिस जाने वालों को हुईं. वे आफिस काफी देरी से पहुंचे हैं. डीएमआरसी ने माना कि सिग्‍नलिंग सिस्‍टम में परेशानी के कारण मजेंटा लाइन इफेक्‍टेड रही है. सुबह से शुरू हुई समस्‍या शाम तक ठीक हो पायी. इसके बाद ट्रेनों का ऑपरेशन नार्मल हो पाया.

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरीसी) के अनुसार कलकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से यह समस्या हुई. इस वह से पूरी मजेंटा लाइन पर ट्रेनों की स्‍पीड धीमी हो गई और कई ट्रेनें बीच में ही रुक-रुक चलीं. शाम 6 बजे के आसपास सिग्नलिंग टीम ने खराबी को दूर किया और सर्विस नार्मल हो पायी हैं

मेट्रो में सिग्नलिंग सिस्टम अहम होता है. अगर इसमें जरा सी भी खराबी आती है तो ट्रेनें 25 किमी प्रति घंटे की स्‍पीड से चलती हैं.इसी के चलते ट्रेनें एक के पीछे एक लग जाती हैं. यात्रियों को सुबह के पीक ऑवर यानी सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा परेशानी हुई. कई यात्री मेट्रो के अंदर घंटों फंस गए, इस वजह से स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने सोशल मीडिया में नाराजगी जताई.

एक मेट्रो यात्री ने लिखा, ‘मैं पिछले 50 मिनट से मेट्रो के अंदर बैठा हू, अभी और कितना इंतजार करना पड़ेगा?’ दूसरे यात्री ने बताया, ‘सुखदेव विहार स्टेशन पर 35-40 मिनट तक ट्रेन नहीं चली. बॉटनिकल गार्डन पर भी 20-25 मिनट रुकना पड़ा था. इतना ही नहीं कोई डीएमआरसी कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा था.’हालांकि डीएमआरसी समय समय पर अनाउंसमेंट कर रहा था, यात्री वैकल्पिक रूट का इस्‍तेमाल करें. यात्रियों की परेशानी को कम करने की कोशिश की जा रही थी.

मंजेंटा लाइन मजलिस पार्क (उत्तर दिल्ली) से शुरू होकर जनकपुरी, तिलक नगर जैसी घनी आबादी से होते हुए नोएडा के बॉटनिकल गार्डन नोएडा तक जाती है. मौजूदा समय इस रूट पर ट्रेन दो हिस्सों में करीब 50 किलोमीटर तक चल रही है. यह लाइन रोजाना लगभग 6 लाख यात्रियों को सफर कराती है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *