थियेटर रिलीज के 2 महीने बाद ओटीटी पर आई 'गवर्नर', बयां की 1991 के आर्थिक संकट की कहानी

Last Updated:

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ अब आप ओटीटी पर देख पाएंगे. यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसे मेकर्स ने जून 2026 में थियेटर्स में रिलीज किया था. फिल्म में 1991 के आर्थिक संकट को बयां किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि विपरीत हालातों में गवर्नर रमनन कैसे देश को मुश्किल हालात से बाहर निकालते हैं.

ख़बरें फटाफट

फिल्म ‘गवर्नर’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

नई दिल्ली : मनोज बाजपेयी की फिल्में दर्शकों के सामने हमेशा कुछ अलग परोसती हैं. वे कहानी के अनुरुप खुद को ऐसा ढालते हैं, मानो किरदार उन्हीं के लिए लिखा गया था. कुछ वक्त पहले उनकी फिल्म ‘गवर्नर’ थियेटर में रिलीज हुई थी. अब यह ओटीटी पर अपनी धमक दिखाने जा रही है. प्राइम वीडियो ने आज 7 अगस्त को फिल्म ‘गवर्नर’ के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया. यह फिल्म भारत के इतिहास के एक खास चैप्टर को पर्दे पर जीवंत करती है, जिसकी कहानी 1991 के देश के आर्थिक संकट पर आधारित है.

फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है और इसका निर्माण सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने किया है. फिल्म में अहम भूमिका में मनोज बाजपेयी हैं. उनके साथ अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू नजर आएंगे. वहीं परितोष सांड, जयवंत वडकर, मधु शाह, राजीव गौरसिंह और देवांग बग्गा भी अहम भूमिकाओं में हैं. आज से ‘गवर्नर’ भारत सहित दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम की जा रही है.

आरबीआई ‘गवर्नर’ की जिंदगी से प्रेरित कहानी
भारत के आर्थिक इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर पर आधारित ‘गवर्नर’ की कहानी आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर रमनन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें देश को दिवालिया होने से बचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. समय तेजी से निकल रहा है और रमनन को राजनीतिक खींचतान, जनता के आक्रोश, विश्वासघात और लगभग असंभव हालातों का सामना करते अपना काम करना है. वे मुश्किल हालात में देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के साहस, दृढ़ निश्चय और त्याग की कहानी है, जिसने देश के सबसे कठिन आर्थिक दौर में उसे उबारने की बड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई थी.

थियेटर रिलीज के 2 महीने बाद हो रही रिलीज
फिल्म ‘गवर्नर’ दो महीने पहले 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा अदा शर्मा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं. फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया था. गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी ओटीटी पर पिछली दफा ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में दिखे थे, जो 21 नवंबर 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो में रिलीज हुई थी. उन्हें श्रीकांत तिवारी के रोल में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *