'मैं रुचिका नहीं, 15 साल की स्टूडेंट', PM मोदी को गालियां देने वाली लड़की, कहा- 'रेप की धमकियां मिल रही'

Last Updated:

Jantar Protest Viral Girl: जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी है. ‘रुचिका सिंह’ नाम से चर्चा में आने वाली लड़की ने बताया कि वह 25 नहीं, बल्कि15 साल की है और 10वीं की छात्रा है. उसने एक वीडियो जारी कर रोते हुए बताया कि जंतर-मंतर पर कुछ लोगों ने उसे बोलने के लिए उकसाया था. हालांकि, पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने पर उसने खुशी जताई है. उसने अपने वीडियो में कहा है कि वह अपनी गलती के लिए लगातार माफी मांगती रहेगी.

जंतर-मंतर पर पीएम मोदी के खिलाफ बोलने वाली लड़की आई सामने. (आईएएनएस वीडियो ग्रैब)

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर सीजेपी और स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की काफी चर्चा में है. उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज हो चुका है. हालांकि, शुक्रवार को देर रात पीएम मोदी के इंस्टा पोस्ट के बाद अब वह खुलकर कैमरे के सामने आई है. इस लड़की ने अब ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने इस पूरे विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है. उसने दावा किया है कि न तो उसका नाम रुचिका सिंह है और न ही उसकी उम्र 25 साल है. वह 10वीं की एक 15 साल की नाबालिग छात्रा है.

लड़की ने घटना की पूरी सच्चाई बताते हुए कहा कि यह 23 जुलाई का वाकया है. वह अपनी मर्जी से प्रदर्शन में नहीं गई थी. उसने बताया, ‘मैं दरअसल कनॉट प्लेस (सीपी) गई थी. वहां मुझे पता चला कि जंतर-मंतर पर हंगर स्ट्राइक (भूख हड़ताल) चल रही है. पहले तो हमने सोचा कि फालतू में क्यों जाएं, लेकिन फिर उत्सुकतावश हम वहां देखने चले गए. वहां बहुत सारे यूट्यूबर्स थे, जो लोगों को माइक पकड़ा-पकड़ा कर उनसे बुलवा रहे थे. जब वो मेरे पास आए, तो मैंने पूछा कि मैं क्या बोलूं? तो उन्होंने कहा कि आपको जो बोलना है बोलो, आपके पास पूरी फ्रीडम (स्वतंत्रता) है. मैंने उनसे कहा था कि मेरी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट मत करना, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.’

मैं रुचिका नहीं और मैं 15 साल की हूं
इस लड़की पर नोएडा एक्सप्रेस-वे थाने और दिल्ली पुलिस की डायरी में ‘रुचिका सिंह’ नाम से एक जीरो एफआईआर दर्ज है, जिसमें उसकी उम्र 25 साल बताई गई है. इस पर उसने कहा, ‘मुझ पर जो एफआईआर हुई है, वह पूरी तरह से फर्जी है. मेरा फेक नाम (रुचिका सिंह), फेक उम्र (25 साल) और फेक एड्रेस (पता) लिखवाया गया है. मैं सिर्फ 15 साल की हूं और 10वीं में पढ़ती हूं. मेरी डमी स्कूलिंग चल रही है. मैं चाहती हूं कि जिसने भी ये झूठे आरोप लगाए हैं, उस पर कड़ी कार्रवाई हो.’

मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं
लड़की ने पुलिस की कार्रवाई और उसे मिल रही धमकियों पर रोते हुए कहा, ‘मेरा मोबाइल नंबर किसी ने लीक कर दिया है. मुझे अननोन नंबरों से लगातार फोन आ रहे हैं. मुझे सरेआम रेप की धमकियां मिल रही हैं. कहा जा रहा है कि जहां भी दिखूंगी, मेरा रेप करके मुझे नाले में फेंक देंगे. दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस मेरे, मेर रिश्तेदारों के घर जा रही है, स्कॉर्पियो भर-भर कर पुलिसवाले मुझे ऐसे ढूंढ रहे हैं जैसे मैंने कोई बहुत बड़ा क्राइम कर दिया हो. मैं अब यह सब और बर्दाश्त नहीं कर सकती.’

पीएम मोदी के माफी देने पर क्या बोली?
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उसे ‘गुमराह बच्चा’ बताकर माफ किए जाने के सवाल पर उसने राहत की सांस ली. उसने कहा, ‘जो मैंने बोला था, वह बहुत गलत था और मुझे उस बात का पछतावा है. मैं तब तक माफी मांगती रहूंगी जब तक मेरी माफी कबूल नहीं हो जाती. लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे माफ कर दिया है.’

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *