Last Updated:
Kanwar Yatra Non Veg Row : गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित इतवार बाजार में सावन के दौरान एक दुकान में कथित रूप से मांस पकाए जाने के आरोप पर विवाद हो गया. हिंदू रक्षा दल के विरोध के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.
खोड़ा कॉलोनी में सावन में नॉन वेज दुकानों को लेकर मचा हंगामा.
गाजियाबाद : खोड़ा थाना क्षेत्र में सावन के दौरान एक दुकान में कथित रूप से मांस पकाए जाने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया. सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया. मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
मामला खोड़ा कॉलोनी के इतवार बाजार का है. हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि सावन माह के दौरान एक दुकान में बिरयानी के लिए मांस पकाया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.
विरोध बढ़ता देख खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, हिंदू रक्षा दल ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.
यूपी लाइव टीवी (UP LIVE TV)
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर दुकान के अंदर मांस पकाए जाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है .पुलिस के अनुसार शिकायत और वायरल वीडियो समेत सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
