'महिलाओं का मुद्दा आया तो भाग खड़े हुए, दंगों पर तुरंत लौटे', AAP के वॉकआउट पर भड़कीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

होमताजा खबरDelhi

‘महिलाओं का मुद्दा आया तो भाग खड़े हुए’, CM रेखा गुप्ता AAP पर क्यों भड़कीं?

Last Updated:

Delhi Lakshmi Yojana : दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली लक्ष्मी योजना पर विपक्ष के वॉकआउट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आप विधायकों के लिए महिला हित केवल राजनीति का विषय है, जबकि 6 लाख महिलाएं योजना से जुड़ चुकी हैं.

दिल्ली की सीएम रेख गुप्ता आप विधायकों भड़क गईं.

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ और महिला कल्याण से जुड़े मुद्दों पर जोरदार बहस देखने को मिली. चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों द्वारा सदन से किए गए वॉकआउट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा एतराज जताया है. सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष के इस कदम को उनकी संकीर्ण राजनीति का नतीजा बताते हुए कहा कि जब महिलाओं के हक की बात आती है, तो विरोधी दल के पास जवाब सुनने का साहस भी नहीं होता. गुप्ता ने विधानसभा में दिए अपने संबोधन में विपक्ष के हर सवाल का एक-एक कर तकनीकी व नीतिगत जवाब दिया और योजना के दूरगामी प्रभाव के बारे में बताया.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में जब लक्ष्मी योजना पर चर्चा चल रही थी, तब विपक्ष के सभी विधायकों ने सवाल खड़े किए. लेकिन जब मैं उन सवालों का जवाब देने के लिए खड़ी हुई, तो विपक्ष के पास उत्तर सुनने तक की हिम्मत नहीं थी. विपक्षी सदस्य सदन छोड़कर बाहर चले गए. जिन महिलाओं का जिक्र वे अपने भाषणों में करते हैं, वे उनके लिए केवल राजनीति का जरिया हैं. यह बात आज साबित हो गई. जब महिला सुरक्षा और दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बात हुई तो आप विधायक वॉकआउट कर गए, लेकिन जैसे ही दिल्ली दंगों पर चर्चा शुरू हुई, वे तुरंत वापस आकर अपनी सीटों पर बैठ गए. क्यों? क्योंकि आप खुद उस मामले में संलिप्त थी, इसलिए उस पर बोलना उनके लिए जरूरी था, जबकि महिलाओं के मुद्दों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है.’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *