26 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹5,73,400! ये हैं देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार; मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट

होमफोटोऑटोकार

26 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹5,73,400! ये हैं देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार

Last Updated:

अगर आप कम बजट में ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें पूरा परिवार आराम से सफर कर सके, तो ये 5 किफायती 7-सीटर कारें आपके लिए काम की हो सकती हैं. Nissan Gravite ₹5.73 लाख की शुरुआती कीमत के साथ सबसे सस्ते विकल्पों में है. इसके अलावा Renault Triber, Mahindra Bolero और Maruti Ertiga भी मजबूत दावेदार हैं. यहां जानें इनकी कीमत, इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज से जुड़ी पूरी जानकारी.

Nissan Gravite: मौजूदा समय में ये इंडियन मार्केट की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. इसका एक्सटीरियर डिज़ाइन काफी मॉडर्न है, जिसमें निसान की सिग्नेचर ग्रिल और शार्प एलईडी हेडलैम्प्स देखने को मिलते हैं. इंटीरियर में प्रीमियम फिनिश के साथ मॉड्यूलर केबिन दिया गया है, जिसमें थर्ड रो की सीट्स को हटाया भी जा सकता है. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹5,73,400 से शुरू होती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो निसान ग्रेवाइट में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. क्लेम्ड माइलेज की बात करें, तो ये पेट्रोल वर्ज़न में लगभग 19.3 से 19.6 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है.

Renault Triber: ये अपने कॉम्पैक्ट साइज और बेहतरीन स्पेस मैनेजमेंट के लिए जानी जाती है. इसका स्पोर्टी डिज़ाइन, मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स इसे SUV जैसा लुक देते हैं. इंटीरियर में डुअल-टोन डैशबोर्ड और 7-सीटर लेआउट मिलता है, जिसमें तीसरी रो की ‘इज़ीफिक्स’ सीटें पूरी तरह हटाई जा सकती हैं. फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रियर एसी वेंट्स और 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम शामिल हैं, जो सफर को आरामदायक और मनोरंजक बनाते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5,80,875 रखी गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्राइबर में 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 PS की पावर और 96 Nm टॉर्क पैदा करता है. ये कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ-साथ सीएनजी विकल्प में भी आती है. सेफ्टी के लिए इसे Global NCAP से 4-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसका क्लेम्ड पेट्रोल माइलेज 18.2 से 20 किमी/लीटर तक है.

Mahindra Bolero: ये भारतीय ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में अपनी बेजोड़ मजबूती के लिए जानी जाती है. इसका एक्सटीरियर डिजाइन पारंपरिक बॉक्सी और रफ-एंड-टफ स्टाइल में आता है, जिसमें मेटल बंपर और सिग्नेचर महिंद्रा ग्रिल दी गई है. इंटीरियर की बात करें तो इसमें साधारण लेकिन टिकाऊ केबिन मिलता है. इसमें डिजिटल क्लस्टर, पावर स्टीयरिंग, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, पावर विंडोज और बेसिक ऑडियो सिस्टम जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं. इसकी 7-सीटर सीटिंग कैपेसिटी व्यावहारिक और लॉन्ग ट्रिप के लिए बेहद उपयुक्त है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.49 लाख से शुरू होती है.

महिंद्रा बोलेरो में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और रियर सीट बेल्ट जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसमें पावरफुल 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. ये केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. भारी वजन और मजबूत मेटल बॉडी के बावजूद ये दमदार SUV लगभग 16 किमी प्रति लीटर का ARAI क्लेम्ड माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Ertiga: ये देश की सबसे पॉपुलर और बिकने वाली 7-सीटर एमपीवी में से एक है. इसका एक्सटीरियर डिज़ाइन 3D क्रोम ग्रिल और एलिगेंट टेल लैम्प्स के साथ काफी प्रीमियम दिखता है. केबिन के अंदर काफी जगह मिलती है, जहां कम्फर्टेबल सीट्स और पर्याप्त लेगरूम मौजूद हैं. इसमें 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज़ कंट्रोल, रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स और कूल्ड कप होल्डर्स जैसे व्यावहारिक फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.85 लाख से शुरू होती है.

परफॉर्मेंस के लिए अर्टिगा में 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 PS की पावर देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प मौजूद हैं. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं. इसका पेट्रोल मैनुअल 20.51 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.11 KMKG का शानदार माइलेज प्रदान करता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *