Ghaziabad Fire : धुआं, ब्लास्ट और चीख-पुकार… ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, जान बचाकर भागे लोग

Last Updated:

Ghaziabad News: वैशाली की गौर ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह करीब सवा 3 बजे आग लग गई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों में आग बुझाने की कोशिश शुरू की. देखते ही देखते आग पर काबू पा लिया गया. मगर, तबतक लोग काफी डर चुके थे.

गाजियाबाद के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग.

गाजियाबाद : गाजियाबाद से आए दिन आग लगने की खबर सामने आती रहती है. अब एक बार फिर एक अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लग गई. इससे अफरातफरी मच गई. उस समय हालात ज्यादा बिगड़ गए जब एक सिलेंडर भी फट गया. उसकी वजह से बगल के फ्लैट में थोड़ा नुकसान हो गया. आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां पहुंची और फिर आग पर काबू पाया. शुक्र रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई.

मामला गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 में ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का है. यहां एक फ्लैट में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर आग लग गई. दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. फायर विभाग के मुताबिक, आग का धुआं अपार्टमेंट में कई जगह पर फैल गया था. तुरंत सभी आसपास के फ्लैट से लोगों को बाहर निकाल दिया गया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ, जिससे बगल वाले फ्लैट में थोड़ा नुकसान हुआ है. आग पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है. कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, जिस समय आग लगी और ब्लास्ट हुआ उस समय काफी माहौल बिगड़ गया था. सबके मन में डर था कि कहीं ये आग और न फैल जाए.

पहले भी हो चुके हैं हादसे

बता दें, गाजियाबाद की अलग अलग सोसाइटियों से आग लगने की खबर आती रहती है. करीब 15 दिन पहले, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित क्लाउड-9 सोसायटी के डी-टावर में आग लग गई थी. आग 20वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर डी-2001 में लगी थी. फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया था.

वहीं, कुछ दिनों पहले गाजियाबाद में सुबह 8.30 बजे 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी. आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी थी. देखते ही देखते आग ने 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया था. आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *