बेटी के आईडिया पर बालकनी से शुरू किया बिजनेस, आज टर्नओवर 35 लाख रुपये, आप भी शुरू कर सकते यह काम

होमताजा खबरDelhi

बेटी के आईडिया पर बालकनी से शुरू किया बिजनेस, आज टर्नओवर 35 लाख रुपये

Last Updated:

लखनऊ की अंकिता ने बेटी के सुझाव पर बालकनी से पौधों का काम शुरू किया था. उन्होंने ₹500 से अपना बिजनेस बनाया. आज उनका टर्नओवर ₹35 लाख तक पहुंच गया है. उनके पास 35 कर्मचारी काम करते हैं. वे इनडोर और आउटडोर पौधे बेचती हैं. सही देखभाल से यह काम आसानी से शुरू हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः लखनऊ की रहने वाली अंकिता यूनिसेफ में अच्छी खासी नौकरी कर रही थी. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के तौर पर उनकी पहचान थी लेकिन जब बेटी का जन्म हुआ तो उसके बाद उनका संघर्ष ज्यादा शुरू हो गया. जब बेटी थोड़ी बड़ी और समझदार हुई तो उसने अपनी मां को खुद का बिजनेस करने का आईडिया दिया. यहीं से अंकिता की जिंदगी बदल गई. उन्होंने यूनिसेफ की नौकरी छोड़कर 500 रुपए से इनडोर पौधों का बिजनेस शुरू किया. उनकी पहली कमाई जब हुई तो उन्हें काफी खुशी हुई.

एक छोटी सी बालकनी से उन्होंने इस बिजनेस की शुरुआत की थी. जहां पर इनडोर और आउटडोर प्लांट रखकर अंकिता डिमांड करने वालों को उसे बेचती थी. आज फिलहाल अंकिता के साथ 35 कर्मचारी जुड़ चुके हैं और इनका यह बिजनेस उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर में तेजी से दौड़ रहा है. इस बिजनेस को शुरू किए उन्हें 8 साल हो चुके हैं. इन 8 सालों ने उन्हें अच्छी खासी पहचान और कमाई दोनों दी है.

30 लाख का पहुंच गया है टर्नओवर
अंकिता ने बताया कि उनके बिजनेस का नाम एस्पेशिया है. और यह एक तरह का इनडोर और आउटडोर के साथ ही गार्डन, छत और खुले में जो पौधे रखे जाते हैं उनका बिजनेस है. इसमें पर्यावरण को शुद्ध करने वाले पौधे, ऑक्सीजन जनरेट करने वाले पौधों से लेकर नेगेटिविटी दूर करने वाले पौधे और मोबाइल की जो रेडिएशन होती है उसे कम करने वाले पौधे भी शामिल है. कई हर्बल पौधे भी उनके पास हैं. इन सभी पौधों की डिमांड उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के साथ ही दिल्ली एनसीआर में भी है. लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन डिमांड करते हैं. उनकी बेटी सिद्धि ने उनको यह आईडिया दिया था. तब उन्होंने यह बिजनेस शुरू किया. आज 35 लाख का टर्नओवर पहुंच चुका है जबकि शुरुआत 500 रुपए से हुई थी.

इस तरह करें इनडोर पौधों की देखभाल
अंकिता ने बताया कि जो लोग उनके पास से इन पौधों को लेकर के जाते हैं वह देखभाल करने का सही तरीका भी उनसे पूछते हैं. इनडोर प्लांट यानी जो घर के अंदर रखे जाते हैं पौधे वो ज्यादातर तब मरते हैं या खराब होते हैं जब उनमें जरूरत ज्यादा पानी डाला जाता है. इसीलिए घर में रखे जाने वाले पौधों में कम से कम पानी को डालें या उन्हें हर वक्त छूकर देखें. अगर पौधा बहुत ज्यादा गीला लगे तो उसे ऐसी जगह रखें जहां थोड़ी बहुत रोशनी आती हो. उनके पास कई पौधे ऐसे हैं, जो धीमी लाइट में भी अच्छे तरीके से बढ़ते हैं. इनडोर पौधों की खासियत यह है इनकी लंबाई बढ़ती नहीं है. यह जितने गमले में लगे होते हैं, उतनी ही हाइट के रहते हैं, लेकिन सही देखभाल और केयर की वजह से यह कभी खराब नहीं होते हैं. इनमें ज्यादा फर्टिलाइजर भी डालना नहीं होता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *