Last Updated:
पुरानी दिल्ली के दिल्ली-6 इलाके में छिपकर रह रहे पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है. कराची मूल का यह शख्स सालों पहले लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आया था, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद वह पाकिस्तान वापस नहीं गया. बीते कुछ सालों में इसने दिल्ली सहित पांच राज्यों में अपना नेटवर्क तैयार किया था.
मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली से एक पाकिस्तानी नागरिक को अरेस्ट किया है.
Delhi News: पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके दिल्ली-6 की एक रसोई में कढ़ाई की छन-छन और मसालों की खुशबू के बीच एक शख्स बड़ी खामोशी से अपना हुनर दिखा रहा था. नाम था मोहम्मद अदनान. आसपास के लोगों के लिए वह महज एक आम शेफ था, लेकिन उसके शांत चेहरे के पीछे एक गहरा राज छिपा था. इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब लाल किले में 15 अगस्त को लेकर तैयारियां शुरू हुई. किसी भी अनहोनी को टालने के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और भारतीय सेना की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने लाल किले के इर्द गिर्द के इलाकों को स्कैन करना शुरू कर दिया.
इसी बीच, 1 मिलिट्री इंटेलिजेंस की दिल्ली यूनिट को एक इंटेल मिला. खबर थी कि कराची का रहने वाला एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक अपनी असली पहचान छिपाकर पुरानी दिल्ली के इलाके में गैरकानूनी तरीके से रह रहा है. इंटेल मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आ गई. बेहद गोपनीय तरीके से दिल्ली-6 की तंग गलियों में जाल बिछाया गया. जब तक किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले अदनान को हिरासत में ले लिया गया. तलाशी के दौरान, इसके कब्जे से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया गया, जिसमें लिखी इबारत ने क्राइम ब्रांच के माथे पर बल बढ़ा दिए.
पूछताछ में आया ऑपरेशन सिंदूर का एंगल
- पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए क्राइम ब्रांच को पता चला कि अदनान मूल रूप से पाकिस्तान के कराची शहर के अंतर्गत आने वाले कोरंगी इलाके का रहने वाला है. इसके बाद पूछताछ में जो बातें सामने आईं, उसने सभी को चौंका दिया.
- अदनान ने बताया कि वह अपनी मां और भाई-बहनों के साथ लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आया था, जिसकी मियाद 23 जुलाई 2022 को ही खत्म हो चुकी थी. इसके बाद 30 दिसंबर 2022 को वह अपनी पत्नी जैनब के साथ अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस पाकिस्तान लौट गया था.
- पूछताछ में यह भी पता चला कि उसकी पत्नी जैनब भारतीय मूल की है और पाकिस्तान से आने के बाद अदनान ने उससे शादी की थी. कहानी में नया मोड़ तब आया जब उसकी पत्नी जैनब 11 अगस्त 2024 को जायज तरीके से इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर भारत वापस लौट आई, लेकिन अदनान पाकिस्तान में ही रुक गया.
- वह करीब नौ महीने तक पाकिस्तान में रहा. वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लॉन्च होने के साथ अदनान फिर वापस लौट आया. इस बार वह नेपाल के रास्ते घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. इसके बाद, उसने दिल्ली-6 को अपना पनाहगाह बनाया और एक होलट में शेफ के तौर पर काम करने लगा.
असीडीआर ने बढ़ाई एजेंसियों की टेंशन
अदनान को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी कॉड डिटेल्स को खंगालना शुरू किया. उसकी सीडीआर और आईपीडीआर की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे हुए. जांच में पता चला कि पुरानी दिल्ली में रहते हुए अदनान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक जैसे कई राज्यों में लगातार लोगों के संपर्क में था. ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने अब बड़ा सवाल यह था कि बावर्ची का काम करने वाला यह शख्स इतने राज्यों में किससे और क्यों संपर्क में था? मिलिट्री इंटेलिजेंस और स्पेशल ब्रांच ने उसके सभी संपर्कों की ृजांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं उसके संपर्क किसी स्लीपर सेल या जासूसी नेटवर्क से तो नहीं जुड़े थे.
जांच में हुए परिवार से जुड़े कई बड़े खुलासे
- पूछताछ के दौरान, क्राइम ब्रांच और मिलिट्री इंटेलिजेंस को पता चला कि अदनान ही नहीं, उसके परिवार के कई अन्य लोग भी भारत में बसे हुए हैं.
- अदनान के पिता मुहम्मद कामिल पाकिस्तानी नागरिक हैं और पाकिस्तान में रहते हैं. उसकी मां नजमा मूल रूप से भारतीय थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकता ले ली है.
- उसका बड़ा भाई आदिल भी पाकिस्तानी नागरिक है और पाकिस्तान में रहता है. वहीं उसका छोटा भाई मुहम्मद फैजान पाकिस्तानी नागरिक होने के बावजूद भारत में मौजूद है.
- अदनान की दो बहनें वरिशाह और मिस्बाह भारतीय नागरिकों से शादी कर भारत में ही रहती हैं. उसकी पत्नी जैनब भी भारतीय नागरिक है.
अदनान से चल रही है ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन
गिरफ्तारी के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अदनान से कई घंटे तक संयुक्त पूछताछ की. उसके बयानों को टेक्निकल इंवेस्टिगेशन के दौरान मिले सबूतों के साथ मिलाया गया है. पूछताछ और जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे वापस पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की तैयारी में हैं. फिलहाल, अदनान को दिल्ली के लामपुर स्थित ‘सेवा सदन’ डिटेंशन सेंटर में कड़ी निगरानी में रखा गया है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें
