दिल्ली और गुड़गांव से आगे नोएडा के गांव, बन रहे मॉडल सोलर विलेज, जगमगा उठेगी गांववालों की किस्मत

Last Updated:

Noida Solar Village : दिल्ली और गुड़गांव से आगे अब नोएडा के गांव भी नई पहचान बनाने की राह पर हैं. ग्रेटर नोएडा का दुजाना गांव मॉडल सोलर विलेज बनने जा रहा है. यहां घरों और सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी. साथ ही दूध ठंडा करने की मशीन, आटा चक्की और तेल निकालने की यूनिट जैसी सुविधाएं भी सौर ऊर्जा से चलेंगी. इससे गांव में बिजली की बचत के साथ रोजगार और कमाई के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है.

ग्रेटर नोएडा का दुजाना गांव मॉडल सोलर विलेज बनने जा रहा.

ग्रेटर नोएडा : यूपी में ग्रेटर नोएडा का दुजाना गांव अब विकास की इमारत खड़ी करने जा रहा है. बिसरख ब्लॉक के इस गांव को ‘मॉडल सोलर विलेज’ बनाने की तैयारी है. यहां घरों और सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. गांव की गलियों और सार्वजनिक जगहों पर सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी.

इसके साथ ही गांव में सौर ऊर्जा से चलने वाली दूध ठंडा करने की मशीन, आटा चक्की और तेल निकालने की यूनिट लगाने की भी योजना है. अधिकारियों का कहना है कि इससे गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम में सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर कमाई के नए मौके भी बनेंगे.

बिजली का खर्च कम करने की कोशिश
यह पूरा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत किया जा रहा है. इसका मकसद गांव में बिजली के लिए पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम करना और ज्यादा से ज्यादा काम सौर ऊर्जा से करना है. घर और सरकारी भवन अपनी जरूरत की कुछ बिजली सोलर पैनल से तैयार कर सकेंगे. वहीं सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से गांव की सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर रात में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी.

दूध से लेकर आटा और तेल तक का इंतजाम
गांव में लगाए जाने वाले सोलर उपकरणों से स्थानीय लोगों को सीधे फायदा पहुंचाने की योजना है. दूध ठंडा करने की सुविधा से पशुपालकों को मदद मिलेगी. आटा चक्की और तेल निकालने की यूनिट से गांव में ही छोटे स्तर पर काम शुरू किया जा सकेगा.

अधिकारियों के मुताबिक, इससे लोगों को रोजगार और कमाई के मौके मिल सकते हैं. यानी योजना सिर्फ गांव को सोलर लाइट से रोशन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सौर ऊर्जा के जरिए गांव के लोगों की कमाई बढ़ाने पर भी जोर है.

डीएम ने जल्द काम पूरा करने को कहा
दुजाना गांव को मॉडल सोलर विलेज बनाने की विस्तृत योजना जिला प्रशासन के सामने रखी जा चुकी है. इसके बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित विभागों को जरूरी तकनीकी और सरकारी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं. प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव में सोलर पैनल, स्ट्रीट लाइट और सौर ऊर्जा से चलने वाली दूसरी सुविधाएं लगाने का काम शुरू किया जाएगा.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *