बाबा रामदेव से प्रभावित: 37 घंटे सूर्य नमस्कार… दिल्ली के संदीप ने रचा इतिहास, साधना पर वैज्ञानिक करेंगे रिसर्च

होमफोटोDelhi

बाबा रामदेव से प्रभावित: 37 घंटे सूर्य नमस्कार…दिल्ली के संदीप ने रचा इतिहास

Last Updated:

Delhi Sandeep Singh Arya Surya Namaskar Record: दिल्ली में कैंट इलाके के रहने वाले संदीप सिंह आर्य ने 37 घंटे में 20 हजार सूर्य नमस्कार कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. Amazing World Records Book में मिली जगह. यह उनका छठा विश्व रिकॉर्ड है. आइये जानते हैं उनके बारे में.

दिल्ली के कैंट इलाक के रहने वाले और मूल रूप से हिसार, हरियाणा के संदीप सिंह आर्य ने ऐसा कारनामा किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. संदीप ने करीब 37 घंटे में 20 हजार बार सूर्य नमस्कार पूरे कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है. उनकी इस उपलब्धि को Amazing World Records Book में भी जगह मिली है. 26 अगस्त 2026 को उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया.

संदीप की यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है. सूर्य नमस्कार के क्षेत्र में उनके नाम अब तक छह विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. इससे पहले वह 5 हजार, 8,788, 10 हजार, 12 हजार और 15 हजार सूर्य नमस्कार के रिकॉर्ड बना चुके हैं. अलग-अलग रिकॉर्ड संस्थाओं की ओर से भी उन्हें सम्मान मिल चुका है.

संदीप के योग से जुड़ने की कहानी भी काफी खास है. उन्होंने बताया कि साल 2006 में टीवी पर स्वामी रामदेव को देखकर उन्होंने योग करना शुरू किया था. उस समय उन्होंने नहीं सोचा था कि यही योग आगे चलकर उनकी पहचान बन जाएगा. धीरे-धीरे उन्होंने सूर्य नमस्कार का अभ्यास बढ़ाया और लगातार मेहनत करते रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करीब 37 घंटे तक लगातार 20 हजार सूर्य नमस्कार करना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए शरीर के साथ दिमाग को भी मजबूत रखना पड़ता है. संदीप ने इसके लिए लंबे समय तक तैयारी की और लगातार अभ्यास किया. उनके इस प्रदर्शन के दौरान तय नियमों और जरूरी प्रक्रियाओं के हिसाब से निगरानी भी की गई.

संदीप का रिकॉर्ड बनाने का सफर कई साल पुराना है. उन्होंने पहले 5 हजार सूर्य नमस्कार से शुरुआत की और धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ाते गए. इसके बाद 8,788, 10 हजार, 12 हजार और 15 हजार सूर्य नमस्कार के रिकॉर्ड बनाए. अब उन्होंने 20 हजार सूर्य नमस्कार का नया रिकॉर्ड बनाकर अपनी ही उपलब्धियों को और आगे बढ़ा दिया है.

20 हजार सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाने के बाद संदीप आर्य की शारीरिक क्षमता को समझने के लिए उनके शरीर पर बड़े स्तर पर रिसर्च की गई. पोलैंड से आए वैज्ञानिक Krzysztof Stek समेत वैज्ञानिकों की टीम ने करीब 15 दिनों तक बेंगलुरु स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय में संदीप के शरीर पर शोध किया. संदीप ने बताया कि रिसर्च के दौरान उनके लीवर, किडनी और हृदय को 100 प्रतिशत स्वस्थ पाया गया.

करीब 10 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार करने के बाद भी उनमें थकावट, बढ़ा हुआ बीपी या अनियमित धड़कन नहीं देखी गई. संदीप के मुताबिक, उनकी सहनशक्ति को देखते हुए उन्होंने रिसर्च से 15 दिन पहले ही भोजन करना बंद कर दिया था और सिर्फ नारियल पानी का सेवन करते हुए सूर्य नमस्कार का अभ्यास जारी रखा.संदीप ने बताया कि डॉ. स्टेक ने उनके ऊपर एक किताब लिखने की बात भी कही है. इसका मकसद लोगों को सूर्य नमस्कार के फायदे समझाना और इसे रोज की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *