Delhi Building Collapse: 'मेरा भाई कहां है?' 30 घंटे बाद भी नहीं मिला पवन, अस्पताल दर अस्पताल भटक रही बहन

होमताजा खबरDelhi

‘मेरा भाई कहां है?’ 30 घंटे बाद भी नहीं मिला, अस्पताल दर अस्पताल भटक रही बहन

Last Updated:

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढहने के 30 घंटे बाद भी पवन नाम के एक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. सोशल मीडिया से हादसे की खबर पाकर पहुंची बहन प्रियांशी दर-दर भटक रही है. एम्स ट्रॉमा सेंटर की खाक छानने के बाद भी भाई का पता न चलने पर उसकी चीखें हर दिल को दहला रही हैं.

दिल्ली बिल्डिंग हादसा में कितने छात्रों की मौत हुई?

नई दिल्ली. दिल्ली के सत्य निकेतन में हुआ भीषण इमारत हादसा केवल कंक्रीट और ईंटों का मलबा भर नहीं है, बल्कि यह उन दर्जनों परिवारों के लिए अंतहीन आंसुओं और खौफनाक इंतजार की वजह बन गया है, जिनके बच्चे इस हादसे का शिकार हुए हैं. लेकिन हादसे के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी एक बदहवास बहन अपने लापता भाई की तलाश में दिल्ली की सड़कों, अस्पतालों और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी आंसुओं भरी पुकार का जवाब देने वाला कोई नहीं है. इस हादसे के बाद से एक लापता छात्र पवन की बहन प्रियांशी ने रुंधे गले और भीगी आंखों से अपनी आपबीती सुनाई. सुनिए इस लड़की ने अपने भाई और सिस्टम को लेकर क्या कहा?

प्रियांशी कहती है उसे इस भयानक हादसे की खबर किसी अधिकारी या पुलिस से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए मिली. प्रियांशी कहती हैं, ‘मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में एक इमारत गिर गई है और मेरा भाई उसी के अंदर था. मैं बदहवास हालत में तुरंत यहां पहुंची, लेकिन मुझे कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. न प्रशासन का कोई व्यक्ति मुझसे बात कर रहा है, न ही यह बता रहा है कि उसे रेस्क्यू किया गया है या नहीं, या वह किस अस्पताल में है.’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *