Last Updated:
BRICS समिट के दौरान वीआईपी सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपक को इंस्टाग्राम रील बनाना भारी पड़ गया. ऊंची इमारत की छत पर अत्याधुनिक हथियार के साथ स्वैग दिखाते हुए बनाई गई रील वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सुरक्षा में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते दिल्ली पुलिस ने कॉन्स्टेबल को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और रील बनाने वाले साथी की तलाश के लिए विभागीय जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया.
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज का खुमार जब सिर चढ़कर बोलता है तो लोग अक्सर अपनी जिम्मेदारियों की रेड लाइन क्रॉस कर बैठते हैं. कुछ ऐसा ही क्रेज दिल्ली पुलिस के एक जवान को भारी पड़ गया. हाई-प्रोफाइल BRICS सम्मेलन की सुरक्षा में तैनात जवान को वीआईपी ड्यूटी के दौरान रील बनाने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने सीधा अपनी नौकरी ही दांव पर लगा दी. छत के टॉप-एंगल से आधुनिक हथियार के साथ स्वैग दिखाते हुए बनाई गई यह इंस्टाग्राम रील जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारियों का पारा भी चढ़ गया. फिर क्या था? रील्स का खुमार उतरने में चंद मिनट लगे और जवान पर तुरंत सस्पेंड कर दिया गया.
ब्रिक्स समिट की सुरक्षा और रील-बाजी का कॉकटेल
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के फॉरेनर सेल में तैनात कॉन्स्टेबल दीपक की ड्यूटी दिल्ली में आयोजित अति-संवेदनशील BRICS सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी. उन्हें एक ऊंची इमारत की छत पर स्नाइपर और अत्याधुनिक हथियारों के साथ सुरक्षा निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था. लेकिन देश-विदेश के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात दीपक का ध्यान ड्यूटी से ज्यादा कैमरे के एंगल पर था. उन्होंने छत से ही अपने मॉडर्न वेपन के साथ पोज देते हुए एक सिनेमैटिक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
पुलिस अधिकारियों का तुरंत एक्शन
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. रील पर यूजर्स के तीखे कमेंट्स आने लगे कि जहां देश की सुरक्षा का गंभीर मामला है, वहां पुलिसकर्मी रील बनाने में व्यस्त हैं. सुरक्षा में इस तरह की बड़ी चूक और लापरवाही का मामला जैसे ही दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, वे तुरंत एक्शन मोड में आ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉन्स्टेबल दीपक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.
विभागीय जांच शुरू
निलंबन के साथ ही इस पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पुलिस अधिकारी अब इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं कि इतने संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी जोन में इस रील को किसने शूट किया था. उस वक्त छत पर दीपक के साथ और कौन-कौन से सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और क्या किसी अन्य की भी इसमें मिलीभगत थी? पुलिस महकमे ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें
