Last Updated:
Noida News: इंडस्ट्रीयल सिटी नोएडा के सेक्टर 105 निवासी काफी परेशान हैं. उनकी परेशानी अथॉरिटी नहीं, बल्कि जीव-जंतु हैं. दरअसल यहां लंबे समय से खाली और जर्जर पड़े मकानों के आसपास झाड़ियां बढ़ गई हैं, जिससे इलाके में गंदगी के साथ डर का माहौल बना रहता है. लोगों को आशंका रहती है कि इन जगहों पर जहरीले जीव-जंतु निवास करते हैं.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-105 में जर्जर मकानों और आसपास उगी झाड़ियों से स्थानीय लोग परेशान हैं. निवासियों का कहना है कि लंबे समय से खाली और जर्जर पड़े मकानों के आसपास झाड़ियां बढ़ गई हैं, जिससे इलाके में गंदगी के साथ डर का माहौल बना रहता है. लोगों को आशंका रहती है कि इन जगहों पर जहरीले जीव-जंतु निवास करते हैं. खासकर शाम और रात के समय लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी होती है. स्थानीय निवासियों का दावा है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत भी की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. लोगों ने जल्द सफाई और जर्जर मकानों की स्थिति सुधारने की मांग की है.
बेहतर सुविधाओं के बीच भी डर का माहौल
यहां के निवासियों ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हमारा सेक्टर नोएडा के सभी सेक्टरों से अलग है और बेहतरीन है सुख सुविधाएं हैं. लेकिन अगर परेशानी है तो सिर्फ एक चीज की यहां जहरीले जीव-जंतु बहुत ज्यादा निवास करते हैं और यह निवास करने की वजह भी नोएडा प्राधिकरण है. निवासियों ने बताया कि एक बड़ा प्लॉट नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित हुई जमीन का पड़ा है, जिसमें ऊंची झील झांकड़ खड़े हुए हैं और यहां जहरीले जीव-जंतु निवास करते हैं.
शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं
सेक्टर 105 के RWA अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि यहां पर प्राधिकरण की इतनी बड़ी लापरवाही है. एक तरफ तो प्राधिकरण के बड़े खाली प्लॉट पर बहुत ज्यादा जंगल सा खड़ा है और दूसरी और दर्जनों ऐसे मकान हैं, जो जर्जर हालात में हैं और उनका कोई रख रखाव करने वाला नहीं है. उसमें भी बहुत ज्यादा वन जैसा खड़ा हुआ है और वहां जहरीले जंगली जीव-जंतु निवास करते हैं. कई बार बाहर आकर सड़क पर मिलेंगे और कई बार लोगों के घरों में घुस जाते है, जिसके चलते निवासी आए दिन डर के साए में है.
बच्चे डर की वजह से बाहर खेलने के लिए नहीं निकलते
सेक्टर निवासी दीपक चौहान, अंकित सिंह ने बताया कि हमारे बच्चे खेलने के लिए और बुजुर्ग टहलने के लिए घर से बाहर नहीं आते हैं, क्योंकि हमेशा डर रहता है कोई जहरीला जीव काट न ले और हमारे लिए खतरा ना बन जाए. वहीं बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का ठेकदार के तौर पर काम कर रहे बंटी ने बताया कि यहां हम लोग इतने डरे रहते हैं कि यहां लेबर नहीं आते और न रहने को कोई तैयार रहता है. कभी भी यहां पर कौन-सा जहरीला और डरावना जीव-जंतु दिन और रात में आ जाए, पता नहीं होता. छोटे-छोटे बच्चे यहां खेलते हैं, उनके लिए बड़ा खतरा बना रहता है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें
