Last Updated:
Delhi Metro Red Line: दिल्ली मेट्रो देश की राजधानी के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों के लाखों लोगों के लिए लाइफलाइन है. इसकी सेवाओं में किसी भी तरह की दिक्कतों का असर इन सभी पर पड़ता है, ऐसे में ट्रेनों का ऑपरेशन स्मूद रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं.
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खामियों के चलते सेवाओं पर असर पड़ा है.
Delhi Metro Red Line: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं बाधित हो गई हैं. इस वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है. शनिवार का दिन होने की वजह से सुबह-सुबह नौकरीपेशा लोगों का उतना दबाव नहीं है, लेकिन कुछ समय बाद वीकेंड पर घूमने-फिरने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगेगी. ऐसे में मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. रेड लाइन कश्मीरी गेट जंक्शन से होकर गुजरती है, जिस वजह से दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. रेड लाइन और येलो लाइन कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिलती हैं.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शनिवार सुबह शाहदरा और वेलकम मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुईं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस खंड पर मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही है. DMRC के अनुसार, तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. इसके कारण शाहदरा और वेलकम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सामान्य से अधिक समय लग सकता है. DMRC ने कहा कि रेड लाइन के प्रभावित हिस्से को छोड़कर अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं. तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए डीएमआरसी ने खेद जताया है.
Service Update
Delay in train services on Red Line between Shahdara and Welcome metro stations due to a technical issue.
Normal services on all other lines.
