Delhi Fire News: LPG सिलेंडर ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत, पड़ोस में मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग ने पाया काबू

होमताजा खबरDelhi

LPG सिलेंडर ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत, पड़ोस में मची अफरा-तफरी

Last Updated:

Delhi Fire News: देश की राजधानी दिल्‍ली में तमाम उपाय के बाद भी आगजनी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है. महानगर के मोती नगर इलाके में एक बार फिर से ऐसी ही घटना हुई है, जिससे प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठे हैं.

दिल्‍ली के मोती नगर इलाके में एलपीजी सिलेंडर ब्‍लास्‍ट मामले में एक शख्‍स की मौत हो गई है.

Delhi Fire News: दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने के बाद LPG सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के कारणों और मृतक की पहचान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग के मुताबिक, घटना तड़के करीब 3 बजकर 25 मिनट की है. तिलक नगर की गली नंबर 11 में स्थित ग्राउंड प्लस दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.

अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर एक वॉटर टेंडर, एक ब्रेजर फोम टेंडर और एक वॉटर बाउजर भेजा गया. दमकलकर्मी आग बुझाने की कार्रवाई में जुटे थे, इसी दौरान घर में रखे LPG सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर में हुए धमाके के बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई. घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. साथ ही मृतक की पहचान और हादसे की परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.

इससे पहले दिल्ली में मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिक थे. इनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक शामिल थे. 10 भारतीयों मृतकों में से 8 आपस में रिश्तेदार थे. इनमें 3 राजस्थान के और 5 हरियाणा के रहने वाले थे. हादसे में कुल 35 लोग घायल हुए थे. इस घटना के बाद पूरे शहर में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई थी. हालांकि, इसके बाद मोती नगर में एक बार फिर से आगजनी की घटना सामने आई है.

दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया था. बजाज पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया. हादसे के बाद पुलिस उसके घर पहुंची थी, लेकिन लवकेश परिवार समेत घर से गायब हो गया था. दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी थी. आग ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई. चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष मलिक ने बताया था कि बिल्डिंग की फायर NOC नहीं थी.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *