Last Updated:
बेंगलुरू में प्रेमी राजीव ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका अंजलि को डिनर पर घर बुलाया और फिर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रेमी ने प्रेमिका को डिनर पर बुलाया और चाकू मारकर हत्या कर दी.
Bengaluru News: बेंगलूरू से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड को डिनर पर घर बुलाया. फिर अचानक दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी इस स्तर पर पहुंच गई कि प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए और उसे मौत के घाट उतार दिया.
एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक बेंगलुरू में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका को डिनर के लिए अपने घर पर बुलाया. डिनर के दौरान ही दोनों के बीच ऐसी बातचीत हुई कि युवक ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों के बीच हुई बहस हिंसक रूप ले गई थी.
मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है. उस पर रविवार रात करीब 9:30 बजे हमला किया गया था.
पुलिस के अनुसार, अंजलि और आरोपी राजीव पिछले तीन से चार साल से प्रेम-संबंध में थे. दोनों की पहली मुलाकात उनके वर्कप्लेस पर थी. बताया जा रहा है कि राजीव अंजलि से शादी करना चाहता था और लंबे समय से वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन राजीव की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के कारण अंजलि का परिवार इस शादी के खिलाफ था.
पुलिस ने बताया कि राजीव लगातार अंजलि और उसके परिवार को शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन हाल के दिनों में अंजलि ने अपने माता-पिता के दबाव में आकर शादी करने से इनकार कर दिया और उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी.
रविवार शाम राजीव ने कथित तौर पर अंजलि को डिनर के लिए बुलाया. इस दौरान उसने एक बार फिर शादी का मुद्दा उठाया, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि बहस के बाद अंजलि वहां से जाने लगी, लेकिन राजीव उसका पीछा करते हुए पीछे गया और अपने साथ लाए चाकू से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए. जिससे अंजलि घायल होकर गिर पड़ी.
अंजलि की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने अंजलि को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया. अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस रमैया अस्पताल भेज दिया गया है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
