Ground Report : गाजियाबाद के Apple Store खाली क्‍यों? सुबह से कोई भीड़ नहीं.. iPhone18 का क्रेज यहां तो नहीं दिख रहा

Last Updated:

iPhone 18 News : दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 की लॉन्चिंग पर आधी रात से भीड़ उमड़ी, जबकि गाजियाबाद के एप्पल स्टोर पर सन्नाटा पसरा रहा. ग्राहक डेढ़ लाख से अधिक कीमत वाले इस फोन के फीचर्स और अनुभव को प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन गाजियाबाद के एप्‍पल स्‍टोरों पर ऐसा क्रेज क्‍यों नहीं दिख रहा. सुबह के वक्‍त तो वहां एकदम सन्‍नाटा पसरा हुआ था. लोकल18 ने मौके पर जाकर इसका जायजा लिया. आइये जानते हैं डिटेल में…

दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 के लिए रात के 12 बजे से ऐसी भीड़ उमड़ी कि एप्पल स्टोर के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची. कोई रातभर लाइन में खड़ा रहा तो कोई सुबह होते ही अपना नंबर आने का इंतजार करता दिखा, लेकिन गाजियाबाद में कहानी बिल्कुल उलट नजर आई. यहां एप्पल स्टोर के बाहर न लंबी कतार दिखी, न भीड़ का शोर… बस कुछ ग्राहक और खाली पड़ा स्टोर. खास बात ये है कि जिस फोन को खरीदने के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं, उसकी कीमत 1.5 लाख से भी ज्यादा पहुंच रही है. आखिर इस महंगे iPhone के लिए गाजियाबाद में दीवानगी क्यों नहीं दिखी, आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में..

मॉडल टाउन स्थित iNext स्टोर के मैनेजर जगदीप सिंह ने बताया कि स्टोर सुबह सात बजे खोला गया था. उस समय करीब 10-15 ग्राहक बाहर मौजूद थे. लॉन्चिंग का समय सुबह आठ बजे रखा गया था, जिसके बाद ग्राहक स्टोर में पहुंचे. सुबह करीब पांच-छह ग्राहकों को उनके पहले से प्री डिलीवरी फोन की डिलीवरी दी गई. इसके बाद भी ग्राहक लगातार जानकारी लेने के लिए स्टोर पहुंचते रहे. इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए गए हैं. नए मॉडल में लेटेस्ट चिपसेट के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं. उन्होंने नए कलर को भी ग्राहकों के आकर्षण की बड़ी वजह बताया. खासकर Burgundy जैसे नए रंग को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. iPhone को लेकर ग्राहकों के बीच पहले से ही काफी क्रेज है.

गाजियाबाद में सुबह के वक्‍त कोई भीड़ नहीं
दरअसल, दिल्ली और नोएडा में रात से लगी कतारों के मुकाबले गाजियाबाद में सुबह भीड़ कम रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. iPhone अब कई ग्राहकों के लिए सिर्फ मोबाइल नहीं बल्कि एक खास शौक और स्टेटस से जुड़ा उत्पाद भी बन चुका है.

एप्पल स्टोर पहुंचे एक ग्राहक हर्ष का कहना है कि आई फोन इस्तेमाल करना बेहद स्मूथ और आसान है. आई फोन चलाते समय कभी हैंग जैसी परेशानी महसूस नहीं हुई. कीमत को लेकर हर्ष मानते हैं कि iPhone महंगा है, लेकिन फीचर्स और इस्तेमाल के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह कीमत वाजिब लगती है. उनका कहना है कि फोन में इतने फीचर्स हैं कि कई लोग सभी फीचर्स का इस्तेमाल भी नहीं कर पाते फिर भी यह उन्हें पूरी तरह वर्थ इट लगता है. Android से iPhone पर आने के सवाल पर हर्ष ने AppleCare+ का जिक्र किया. करीब 20 हजार रुपये एक्‍स्‍ट्रा देकर दो साल की कवरेज ली जा सकती है. चोरी को छोड़कर फोन के नुकसान की स्थिति में कवरेज मिलती है. हर्ष ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि उनका पुराना फोन गिरकर खराब हो गया था, लेकिन AppleCare+ होने के कारण करीब डेढ़ साल बाद उन्हें कंपनी से नया सीलबंद फोन मिला.

विदेश यात्रा या महंगी बाइक छोड़ पहले iPhone 18 को चुनेंगे
iPhone 18 में नया क्या है? इस सवाल पर हर्ष ने कहा कि अभी वह फोन के फीचर्स देख रहे हैं और खरीदने के बाद ही पता चलेगा कि उनके लिए क्या नया और उपयोगी है. डेढ़ लाख रुपये खर्च करने के बजाय विदेश यात्रा या महंगी बाइक में से क्या चुनेंगे तो हर्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पहले iPhone खरीदेंगे. उनका कहना है कि फोन दिनभर उनके साथ रहता है और एक-दो साल तक इस्तेमाल भी किया जाएगा. हालांकि बाइक के शौक को लेकर उन्होंने हंसते हुए कहा कि बाइक भी जरूरी है, लेकिन फिलहाल फोन पहले.

एप्पल स्टोर पहुंची ग्राहक पलक लंबे समय से नए iPhone का इंतजार कर रही थीं. उन्होंने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण फोन के नए Burgundy और Glacier रंगों को लेकर है. डिजाइन काफी स्लीक है और कैमरा क्वालिटी भी शानदार है. नए फीचर्स के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि फोन की हर डिटेल उन्हें पसंद आई है. महंगी कीमत के सवाल पर पलक ने बताया कि उन्होंने फोन खरीदने के लिए पहले से बजट तैयार कर रखा था. उनका मानना है कि Apple हर बार कुछ नया देता है और फोन में प्रोफेशनल कैमरे जैसा अनुभव मिलता है. वहीं विदेश यात्रा या महंगी गाड़ी के बजाय iPhone चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फोन उनके लिए ज्यादा जरूरी है और यह एक-दो साल आराम से चलेगा.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *