'गाजियाबाद में बैन हो बकरीद', सूर्या हत्याकांड केस में हुई इंफ्लूएंसर फैजान की एंट्री, सीएम योगी से की मांग

Last Updated:

Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड मामले में अब एक इंफ्लूएंसर की एंट्री हुई है जिनका नाम फैजान है. वह मुंबई से गाजियाबाद पहुंचे हैं. फैजान ने सुर्या के कातिलों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. फैजान ने यह भी कहा कि गाजियाबाद पहला शहर बनना चाहिए जहां बकरीद ही बैन कर दी जाए.

गाजियाबाद: यूपी में गाजियाबाद के खोड़ा में हुए चर्चित सूर्या हत्याकांड के बाद अब इस मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान की एंट्री हुई है. मुंबई से गाजियाबाद पहुंचे फैजान ने मृतक सूर्या के परिवार से मुलाकात की और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर के नाम एक पत्र भी सौंपा और कई विवादित बयान दिए. आइए  जानते हैं फैजान ने क्या कहा है.

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान ने मृतक सूर्या के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. फैजान अपने साथ पुलिस कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन भी लेकर पहुंचे, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

बातचीत के दौरान फैजान ने कहा कि खोड़ा की धरती पर एक हिंदू युवक का खून बहा है इसलिए गाजियाबाद पहला शहर घोषित होना चाहिए, जहां बकरीद बैन होनी चाहिए. किसी भी सच्चे मुसलमान को इस घटना का समर्थन नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग इस अपराध में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. फैजान ने यह भी कहा कि उन्हें किसी फतवे या विरोध का डर नहीं है और वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.

गौरतलब होगा कि 28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या बेरहमी से उसके मुस्लिम दोस्त असद ने कर दी थी. असद और उसके दोस्तों ने सूर्या को बकरीद के बहाने अपने घर बुलाया था, फिर चाकू घोंपकर उसे मार डाला था. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और फिर तत्काल पुलिस ने असद का एनकाउंटर कर दिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. असद के एनकाउंटर के बाद उसके पिता नवाब और शामिल दोस्तों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है.

वहीं अब सरकार ने सूर्या के परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दे दी है और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने उनकी मां को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है. लगातार सूर्या केस के बाद खोड़ा कॉलोनी में पुलिस की कार्रवाई चल रही है और अब तक 1600 अपराधी चिन्हित किए गए हैं जिनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *