I Blame Myself…गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 16 साल की लड़की ने की खुदकुशी, नहीं सह पाई पढ़ाई का दबाव

Last Updated:

Ghaziabad Suicide News: गाजियाबाद के गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 16 वर्षीय छात्रा ने 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. लड़की ने अपने सुसाइड नोट में पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पाने का जिक्र किया है.

गाजियाबाद में छात्रा ने की खुदकुशी.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम अचानक उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब लोगों को एक 16 वर्षीय किशोरी की 15 वीं मंजिल से गिरने की खबर सुनी. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पहुंचने तक लड़की की हो चुकी थी मौत
थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है. करीब 7 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर की 15वीं मंजिल से एक लड़की गिर गई है. सूचना पर थाना विजयनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी जांच के दौरान प्राप्त हुआ है. जिसमें किशोरी के द्वारा लिखा गया है कि वह अकादमी के प्रेशर को नहीं झेल पा रही थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.

सुसाइड नोट में पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पाने का जिक्र
उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में किशोरी की पहचान शनाया विष्ट (16) पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी फ्लैट नंबर 1576, आई टावर गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के रूप में हुई. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से किशोरी को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाते हुए पूछताछ की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. सुसाइड नोट में एकेडमीक दबाव को न झेल पाने की बात लिखे होने का पुलिस का दावा.

सुसाइड नोट में लिखा है- only doing this because of Academic pressure. I don’t blame anyone. I blame myself. I love you mummy papa.

(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्‍पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *