नई दिल्ली (Tina Dabi UPSC Story). संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार किया जाता है. हर साल लाखों युवा इसमें सफल होने का सपना देखते हैं. लेकिन सफलता सिर्फ चुनिंदा और जिद्दी हौसले वालों के ही हाथ लगती है. साल 2015 प्रशासनिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. उस साल 22 साल की युवा लड़की ने पहली ही बार में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर न सिर्फ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, बल्कि देश की सबसे कम उम्र की महिला आईएएस टॉपर भी बन गई.
आईएएस टीना डाबी की कहानी
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई-लिखाई
घर में पढ़ाई-लिखाई और प्रशासनिक माहौल होने की वजह से टीना डाबी को बचपन से ही कुछ बड़ा करने का मोटिवेशन मिला. उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल से हुई. स्कूल के दिनों से ही वे डिबेट और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में अव्वल रहती थीं. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया और पहले ही अटेंप्ट में सिविल सेवा परीक्षा फतह कर ली.
यूपीएससी टॉपर ने परीक्षा की तैयारी कैसे की?
साल 2015 के यूपीएससी रिजल्ट ने देश को चौंका दिया था. महज 22 साल की उम्र में टीना डाबी ने 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की भीड़ को पीछे छोड़ते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की. उनकी सफलता बेहद खास थी क्योंकि उन्होंने इसके लिए किसी शॉर्टकट का सहारा नहीं लिया. वह रोजाना 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने NCERT की किताबों पर मजबूत पकड़ बनाई और लगातार मॉक टेस्ट देने की स्ट्रैटेजी अपनाई. उनकी सफलता लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन गई.
राजस्थान कैडर की सबसे चर्चित आईएएस अफसर
सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रिय
काम के साथ ही आईएएस टीना डाबी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. साल 2018 में उन्होंने आईएएस परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वाले अतहर आमिर खान से शादी की थी. फिर 2021 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से विवाह कर एक बच्चे की मां बनीं. इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनके हर अपडेट पर नजर रखते हैं.
