Last Updated:
Ghaziabad Dasna Jail: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव 12 नवंबर की दोपहर गाजियाबाद जिला जेल पहुंचे थे. उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी मामले में जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की. उन्होंने मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आजम खान को परेशान किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने पारिवारिक संबंध की बात कही. उन्होंने बताया कि आजम खान जेल से ही सपा के लिए प्रचार करेंगे.
आजम खान से मिलकर क्यों भावुक हुए शिवपाल यादव. क्यों लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप?
Shivpal Yadav Met Azam Khan In Ghaziabad District Jail: सपा राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल यादव 12 नवंबर, गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे. उन्होंने जिला जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच तकरीबन दो घंटे तक मुलाकात चली. साथ ही उनके बीच आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
शिवपाल यादव का कहना है कि आजम खान और उनके पूरे परिवार का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है. यहां तक कि जेल में जाली लगाकर मुलाकात कराना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि अब न्यायालय से ही राहत की उम्मीद है. उन्होनें 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी.
अब केवल कोर्ट से ही उम्मीद है
गाजियाबाद के डासना जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान के साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है. उन्हें प्रोटोकॉल के मुताबिक मुलाकात तक नहीं करने दी जा रही. जाली लगाकर मुलाकात कराई गई, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. कोर्ट से ही उम्मीद है कोर्ट ही उनको राहत देगा. प्रशासन लगातार उत्पीड़न कर रहा है और सभी झूठे मुकदमे लगे हैं. आजम खान का दोष इतना है कि उन्होंने गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाई. उनकी दूसरी गलती ये है कि वे मुसलमान है. इस वजह से उनके साथ ये उत्पीड़न हो रहा है. उत्तर प्रदेश में दो बार के विधायक, चार बार के मंत्री, दो बार के सांसद से जाली लगाकर मुलाकात हुई ये प्रोटोकॉल का हनन है.
जान लेने की कोशिश हो रही है
पूरे ताकत से जीत दर्ज करेगी सपा
शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि आजम खान और उनके पूरे परिवार को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी साजिश कर रही है. वहीं, आजम खान से मुलाकात के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है. शिवपाल यादव ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी.
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर क्या बोले?
शिवापल यादन ने यूपी के सबसे हॉट टॉपिक असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर भी बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने और गठबंधन करने का अधिकार है. हालांकि, उन्होंने इस गठबंधन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह गठबंधन बीजेपी को समर्थन देने के मकसद से किया गया है.
अखिलेश के अयोध्या दौरे क्या बोले?
शिवपाल यादव ने धार्मिक मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं और किसी को भी कहीं भी पूजा करने का अधिकार है. उन्होंने आगे जोर देकर कहा, ‘कोई इसका विरोध नहीं कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी साजिश कर रही है और ये अफवाहें फैला रही है. लेकिन, देखिए, हर कोई मंदिर और भगवान में विश्वास करता है. भगवान कण-कण में मौजूद हैं. भगवान कण-कण में हैं; कोई भी कहीं भी पूजा कर सकता है, सभी का अधिकार है, सभी का हक है.’
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
