Mini India ने अपनी ब्रिटिश लेगेसी को डेडिकेट करते हुए लिमिटेड-एडिशन मॉडल Mini Cooper Oxford Edition की प्री-लॉन्च बुकिंग ऑफिशियली शुरू कर दी है. ये स्पेशल एडिशन नई मिनी कूपर थ्री-डोर हैचबैक पर बेस्ड है और ब्रांड की हिस्ट्री से जुड़े शहर ऑक्सफोर्ड को ट्रिब्यूट देता है.
क्लासिक मिनी का प्रोडक्शन 1959 में ऑक्सफोर्ड प्लांट में शुरू हुआ था, जबकि BMW Group साल 2001 से मॉडर्न मिनी मॉडल वहीं बना रहा है. ऑक्सफोर्ड एडिशन इसी 25 साल के सफर को दर्शाता है. आइए जानते हैं कि Mini Cooper Oxford Edition कितना खास होने वाला है.
कब तक होगी लॉन्च?
इस एडिशन में यूनियन जैक से इंस्पायर्ड डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं, जो कार को साफ ब्रिटिश पहचान देते हैं. भारत में ये सीमित संख्या में उपलब्ध होगी, जिससे ये खरीदारों के लिए ज्यादा खास बन जाती है. कीमत और सटीक लॉन्च डेट अभी नहीं बताई गई है, लेकिन स्टैंडर्ड कूपर थ्री-डोर की कीमत लगभग 44 लाख रुपये से शुरू होती है. इच्छुक ग्राहक नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर बुकिंग कर सकते हैं. मिनी के 17 शहरों में 18 सेल्स टचपॉइंट्स हैं, जबकि सर्विस नेटवर्क 36 शहरों में 51 लोकेशन तक फैला है.
डिजाइन डिटेल
बाहर से कार में व्हाइट कॉन्ट्रास्ट रूफ पर यूनियन जैक का मॉडर्न इंटरप्रेटेशन, लेंथवाइज़ रनिंग रेड-एंड-व्हाइट स्ट्राइप, व्हाइट मिरर कैप्स और 18-इंच टू-टोन स्लाइड स्पोक अलॉय व्हील्स हैं. कलर ऑप्शन में इंडिगो सनसेट ब्लू उपलब्ध है. अंदर पैसेंजर साइड मैट पर चेकर्ड फ्लैग पैटर्न रैली हेरिटेज को दर्शाता है. ये बदलाव कार की स्टाइल को और आकर्षक बनाते हैं.
परफॉर्मेंस
मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं होगा. कूपर एस वर्जन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 204 हॉर्सपावर और 300 न्यूटन-मीटर टॉर्क देता है. 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.6 सेकंड में हासिल होती है. कूपर सी और एस दोनों वेरिएंट में ये एडिशन उपलब्ध है.
बुकिंग कैसे करें
ग्राहक दिल्ली एनसीआर (बर्ड ऑटोमोटिव और डॉयचे मोटरन), मुंबई-नवी मुंबई (इन्फिनिटी कार्स), चंडीगढ़, चेन्नई-हैदराबाद-बेंगलुरु (केयूएन एक्सक्लूसिव), पुणे, कोच्चि, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, गुवाहाटी-रांची, सूरत, जयपुर-जोधपुर सहित शहरों के डीलरों से संपर्क कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट mini.in पर भी रुचि दर्ज कराई जा सकती है.
