Recipe: नवरात्रि का बेस्ट फलाहर! क्रिस्पी साबूदाना वड़ा झटपट होगा तैयार, इस खास चटनी से स्वाद दोगुना

Last Updated:

Sabudana Vada Recipe: नवरात्रि व्रत के दौरान घर पर झटपट और बेहद क्रिस्पी साबूदाना बड़ा बनाने की आसान रेसिपी जानिए. इसे दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसा जाता है. अगर आप इसे और जल्दी बनाना चाहते हैं तो इसकी एक खास कला है. जानें सबकुछ…

Sabudana Vada Recipe: नवरात्रि के व्रत चल रहे हैं. चारों तरफ पर्व की धूम देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां गली मोहल्ले में माता के पांडाल सजे हुए हैं तो गरबा के रंगारंग आयोजन देखने को मिल रहे हैं. दूसरी तरफ, व्रत अनुष्ठान कर देवी की आराधना की जा रही है. व्रत के दौरान श्रद्धालु अलग-अलग तरह के फलाहारी पकवान बनाते हैं. लेकिन, अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो झटपट तैयार हो जाती है. ये बेहद क्रिस्पी भी होती है, जिसकी वजह से आपका मजा दोगुना हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे बनता है साबूदाना बड़ा…

जानें बड़ा बनाने की विधि
साबूदाना बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना, आलू, मिर्च, धनिया, सिंघाड़ा, आटा, सेंधा नमक, सौंफ की जरूरत रहती है. इसके बाद बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाला जाता है. साबूदाना को पानी में भिगोकर कुछ देर रखने से वह नरम हो जाते हैं या जल्दी है तो इनको धीमी आंच पर उबाला भी जा सकता है. जब आलू और साबूदाना तैयार हो जाता है तो निश्चित मात्रा में इनको लेने के बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक मिर्च, धनिया को डालते हैं. इसको और ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए टमाटर और हरी मिर्च का भी उपयोग किया जा सकता है.

आधा किलो साबूदाना है तो…
अब अगर आपके पास आधा किलो साबूदाना है तो इसमें आधा किलो ही उबला हुआ आलू लेंगे. इसमें मसाला और सिंघाड़ा आटा डालने के बाद अच्छे से मिक्स करते हैं. फिर इसमें से थोड़ा-थोड़ा सा यह मिक्स मटेरियल लेकर छोटी-छोटी टिक्की बनाते हैं. उसे कढ़ाई में खौलते तेल में डाला जाता है. 5 मिनट में यह तलकर तैयार हो जाते हैं. इसके बाद इन टिक्की को दही या टमाटर की चटनी के साथ खाया जाता है.

कैसे बनाएं चटनी? जानें
अगर चटनी बनानी है तो इसमें छोटे वाले चेरी टमाटर लेते हैं. इसमें अदरक नमक मिर्च या साथ में वाला को भी ले सकते हैं इसको अच्छे से मिक्सी में पीसते हैं. फिर यह चटनी तैयार हो जाती है. कुछ लोग इमली और गुड़ की मीठी चटनी को भी तैयार करते हैं. इमली की चटनी बनाने के लिए कढ़ाई में थोड़ा सा तेल फिर उसमें जीरा डालते हैं. इसके बाद इमली के छिलके और गुड़ को डालकर नमक स्वाद अनुसार मिल सकते हैं. इसको अच्छे से आधा घंटे तक उबलते हैं और यह चटनी तैयार हो जाती है तो खट्टी मीठी चटनी के साथ इन साबूदाना बड़ा को खाने पर मजा दोगुना हो जाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *