बर्ड हिट की चपेट में आई एमिरेट्स की फ्लाइट, डैमेज हुआ प्‍लेन का नोज, IGI एयरपोर्ट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग‍

होमताजा खबरदेश

बर्ड हिट की चपेट में आई एमिरेट्स की फ्लाइट, IGIA में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग‍

Last Updated:

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद बर्ड हिट का शिकार हो गई. प्‍लेन के नोज से पक्षी टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और प्‍लेन को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. गनीमत यह रही कि इस घटना में प्‍लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल, प्‍लेन को डिटेल इंस्पेक्शन के लिए ग्राउंड कर दिया गया है.

बर्ड हिट के बाद एमिरेट्स एयरलाइंस के प्‍लेन की दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग करा ली गई है.

एयरपोर्ट न्‍यूज. दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से दुबई के लिए टेकऑफ हुआ एमिरेट्स एयरलाइंस का प्‍लेन बर्ड हिट का शिकार हो गया है. यह प्‍लेन आईजीआई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 4:25 बजे टेकऑफ हुआ था. टेकऑफ होने के कुछ ही मिनटों बात एक पक्षी प्‍लेन के नोज से टकराया गया. वहीं, बर्ड हिट का आभास होते ही पायलट ने इसकी जानकारी दिल्‍ली एयरपोर्ट के एटीसी को देते हुए वापस आने की इजाजत मांगी. कुछ मिनटों के इंतजार के बाद इस प्‍लेन को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया है.

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एमिरेट्स एयरलाइंस ने इस फ्लाइट के लिए बोइंग का 777-300(ER) एयरक्राफ्ट तैनात किया था. इस प्‍लेन को आईजीआई एयरपोर्ट से 17 अक्‍टूबर 2026 को शाम करीब 4:25 बजे दुबई के लिए टेकऑफ होकर शाम करीब 6:25 बजे दुबई पहुंचना था. यह फ्लाइट अपने श‍ेड्यूल के अनुसार टेकऑफ तो हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद बर्ड हिट का शिकार हो गई. यह बर्ड हिट प्‍लेन के अगले यानी नोज के हिस्‍से में हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने प्‍लेन को तुरंत दिल्‍ली एयरपोर्ट वापस लाने का फैसला किया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *