Kon Honar Crorepati: साड़ी में सचिन पिलगांवकर को देख गच्चा खा गईं थीं सास, पत्नी सुप्रिया से पूछा- ये औरत कौन है?

Last Updated:

मशहूर एक्टर सचिन पिलगांवकर ने अपनी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि साड़ी वाला गेटअप देखकर उनकी अपनी सास भी उन्हें पहचान नहीं पाई थीं और पत्नी सुप्रिया से पूछ लिया था कि यह महिला कौन है.

नई दिल्ली: जब दिग्गज अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने साड़ी पहनकर महिला का गेटअप लिया, तो उनकी अपनी सास भी उन्हें पहचान नहीं पाईं. हाल ही में एक शो के दौरान सचिन ने अपनी सुपरहिट मराठी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह मजेदार किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. चलिए बताते हैं पूरा किस्सा

सेट पर सास ने पूछा कौन है यह महिला

सचिन पिलगांवकर ने माधुरी दीक्षित के शो कौन होणार करोड़पति में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म आशी ही बनवा बनवी से जुड़ा एक बहुत ही मजेदार वाकया सुनाया. उन्होंने बताया कि एक बार उनकी सास शूटिंग के सेट पर उनसे मिलने के लिए आईं. उस वक्त वह पूरी तरह महिला के गेटअप में थे और उन्होंने साड़ी पहन रखी थी. सास को सामने देखकर सचिन सीधे उनके पास गए और उनके पैर छूकर पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें नहीं पहचाना. यह नजारा देखकर उनकी सास पूरी तरह सन्न रह गईं. दरअसल, सेट पर पहुंचने के बाद सचिन की सास ने उनकी पत्नी सुप्रिया को पास बुलाया और हैरानी से पूछा कि तुम्हारे बगल में यह महिला कौन खड़ी है.

महिलाओं के भेष में शुरू हुई कॉमेडी

यह मजेदार वाकया साल 1988 में आई मराठी कॉमेडी फिल्म आशी ही बनवा बनवी की शूटिंग के दौरान का है. इस फिल्म का निर्देशन खुद सचिन पिलगांवकर ने किया था. फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जिन्हें रहने के लिए घर की तलाश होती है. मकान मालकिन की शर्त होती है कि वह सिर्फ शादीशुदा जोड़ों को ही कमरा देगी. शर्त पूरी करने के लिए दो दोस्त मजबूरन महिलाओं का गेटअप ले लेते हैं और मजेदार नाटक शुरू होता है.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *