यूपी के किसान का कमाल: हल्दी-शहद का साबुन रखेगा जवां, मशरूम से बनी मैक्रोनी और पास्ता बढ़ाएंगे सेहत

होमताजा खबरDelhi

यूपी के किसान का कमाल: हल्दी-शहद का साबुन रखेगा जवां, मशरूम पास्ता बढ़ाए सेहत

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के किसान गिरजा शंकर मौर्य ने कमाल कर दिया है. उन्होंने हल्दी, शहद और नींबू से खास साबुन बनाया है. यह साबुन चेहरे को जवान रखता है. उन्होंने मशरूम से मैक्रोनी और पास्ता भी बनाए हैं. ये चीजें सेहत के लिए बहुत अच्छी हैं. इससे लोगों को भरपूर पोषण मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद के भदेसर मऊ गांव के रहने वाले एक किसान ने कमाल कर दिया है. इनका नाम गिरजा शंकर मौर्य है. वह प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खेती करते हैं. साल 2017 से उन्होंने जहर मुक्त खेती करने का संकल्प लिया था. आज उनके ऑर्गेनिक प्रोडक्ट पूरे देश में चर्चा में हैं. दिल्ली हाट में चल रहे दीपावली महोत्सव के दौरान उनसे खास बातचीत की गई.

हल्दी और शहद से बना खास साबुन
गिरिजा शंकर मौर्य ने कई तरह के ऑर्गेनिक उत्पाद तैयार किए हैं. उन्होंने एक ऐसा साबुन बनाया है जो चेहरे को हमेशा जवान रखने में मदद करता है. यह साबुन हल्दी, शहद, नींबू और लेमनग्रास से तैयार किया गया है. इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां मिटती हैं. दाग और धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर दाने भी नहीं निकलते हैं. इसके अलावा नीम का साबुन भी बनाया गया है. इन साबुनों की कीमत मात्र 50 से 60 रुपये के बीच है.

मशरूम से बनी मैक्रोनी और पास्ता
बच्चों को पास्ता और मैक्रोनी बहुत पसंद होती है. सेहत के लिहाज से यह चीजें अक्सर नुकसानदायक मानी जाती हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए किसान ने मशरूम से मैक्रोनी और पास्ता तैयार किया है. इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है. इसमें भरपूर पोषण मिलता है. जो बच्चे पौष्टिक चीजें नहीं खाते हैं, उन्हें यह मशरूम पास्ता खिलाकर आसानी से पोषण दिया जा सकता है. इसके अलावा मशरूम का पाउडर भी बनाया गया है, जिसे किसी भी खाने की चीज में मिलाकर खाया जा सकता है.

कच्ची हल्दी और बिना पॉलिश की दाल
गिरिजा शंकर मौर्य कच्ची हल्दी से शुद्ध पाउडर भी बना रहे हैं. इसके लिए पहले हल्दी के चिप्स काटे जाते हैं और फिर पाउडर तैयार किया जाता है. इस हल्दी में किसी भी तरह का केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता है. इसे खाने में डालने के साथ दूध में मिलाकर भी पिया जा सकता है. इसके अलावा गांव के अन्य किसानों के साथ मिलकर बिना पॉलिश की शुद्ध अरहर की दाल भी तैयार की जा रही है, जो सेहत के लिए बहुत अच्छी है.

गो-आधारित खेती का संकल्प
गिरिजा शंकर मौर्य ने साल 2017 में सुभाष पालेकर से खेती का प्रशिक्षण लिया था. इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से प्राकृतिक और गो-आधारित खेती करने की ठान ली. उनका मानना है कि नेचुरल फार्मिंग के लिए जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाना बहुत जरूरी है. यह शक्ति जीवमृत और जैविक खाद के इस्तेमाल से ही बढ़ती है. इसी तरीके से वे आज खेती कर रहे हैं और कई अन्य किसानों को भी जोड़ रहे हैं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *