दिल्ली में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, 10 साल के ऋषि के सीने में घुसा रॉकेट, अस्‍पताल में मौत

होमताजा खबरDelhi

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, 10 साल के ऋषि के सीने में घुसा रॉकेट

Last Updated:

Narela Diwali Firecracker: दिवाली की रात पटाखे चलाते समय अचानक एक रॉकेट दिशा भटककर सीधे बच्चे के सीने में जा धंसा. लहूलुहान हालत में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम जिंदगी की जंग हार गया.

नरेला में बच्चे की पटाखे छोड़ने के दौरान मौत हो गई. (फाइल फोटो)

Narela Diwali Firecracker: दिल्ली के नरेला इलाके में 8 नवंबर को पटाखे चलाने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 10 साल के बच्चे की जान चली गई. दिवाली के मौके पर पटाखे चलाते समय एक रॉकेट बच्चे की छाती में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक बच्चे का नाम ऋषि है. उसकी उम्र 10 साल की थी. ऋषि के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल और पुलिस की लापरवाही से उनके बच्‍चे की मौत हुई. उनका कहना है क‍ि समय पर इलाज नहीं दिया गया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना बताए बॉडी पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई.

बताया जा रहा है कि बच्चा पटाखे चला रहा था, इसी दौरान रॉकेट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. रॉकेट सीधे उसकी छाती में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. दिवाली की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने इलाके को भी गमगीन कर दिया है.

प्रतिबंधों के बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में देर शाम तक जले पटाखे
दूसरी ओर, दिल्ली में दिवाली के मौके पर प्रतिबंधों के बावजूद रविवार देर शाम तक कई इलाकों में पटाखे जलाए जाते रहे. पीतमपुरा, बुराड़ी, मयूर विहार और लुटियंस दिल्ली समेत कई इलाकों से आतिशबाजी की खबरें आईं. दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने लोगों से हरित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की अपील की थी. पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी कर सात और आठ नवंबर को सुबह छह से सात बजे और रात आठ से 10 बजे तक ही हरित पटाखे जलाने की अनुमति दी थी.

बाहरी दिल्ली के पीतमपुरा और बुराड़ी में स्थानीय निवासियों ने बताया कि पटाखे जलाए गए. बुराड़ी में पटाखों की आवाज विशेष रूप से अधिक थी. मयूर विहार से भी ऐसी ही खबरें आईं. वहीं, बिशंभर दास मार्ग और लुटियंस दिल्ली के लोगों ने बताया कि वहां भी आतिशबाजी जारी रही, हालांकि दिन बढ़ने के साथ इसकी तीव्रता कुछ कम हो गई. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जंगपुरा इलाके में लगातार पटाखे जलाए जा रहे थे. रोहिणी के विभिन्न सेक्टर में तय समय सीमा खत्म होने के काफी देर बाद तक पटाखों की तेज आवाजें सुनाई देती रहीं.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *