Last Updated:
Amla Laddu Recipe: सर्दियों में बाजार में ताजे आंवले आसानी से मिल जाते हैं. ज्यादातर लोग इन्हें कच्चा खाते हैं या इनका अचार और मुरब्बा बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग ओर टेस्टी ट्राई करना चाहते है तो आंवले से स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर सकते हैं. गुड़ की मिठास, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ बने ये लड्डू खाने में काफी अच्छे लगते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती.
Amla Laddu Recipe: सर्दियों के मौसम में आंवला खाना कई लोगों को पसंद होता है. इसमें विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप भी आंवला खाना पसंद करते हैं, तो इससे घर पर स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं. गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से तैयार ये लड्डू खाने में भी अच्छे लगते हैं. आइए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका.
आंवले के लड्डू बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. इन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. गृहिणी मीरा तिवारी ने लोकल 18 से बातचीत में इसकी रेसिपी बताई है. आइए जानते है कैसे आप इन्हें घर पर कम समय में बना सकते हैं.
आंवले के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
इसके लिए आपको एक किलो आंवला, 800 ग्राम गुड़, 50 ग्राम देसी घी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक चम्मच सोंठ, स्वादानुसार सूखा नारियल और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स लेने होंगे.
इस तरह तैयार करें आंवले के लड्डू
सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उनका पानी सुखाकर कद्दूकस कर लें. अब एक कड़ाही में गुड़ डालकर उसकी चाशनी तैयार करें. अगर आपको गुड़ पसंद नहीं है, तो इसकी जगह चीनी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब चाशनी आधी तैयार हो जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला डाल दें. अब इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें, ताकि आंवला चाशनी में अच्छी तरह मिल जाए. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर, सोंठ, सूखा नारियल और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स मिला दें. इसके बाद इसमें देसी घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो हाथों से इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर लड्डू का आकार दे दें. इस तरह घर पर आंवले के लड्डू तैयार हो जाएंगे.
एक घंटे में बनकर तैयार हो जाते हैं लड्डू
मीरा तिवारी बताती हैं कि आंवले के लड्डू बनाने में करीब एक घंटे का समय लगता है. इन्हें सुबह नाश्ते के साथ या अपनी पसंद के समय खा सकते हैं. आंवले का स्वाद और गुड़ की मिठास इन लड्डुओं को खास बनाते हैं.
About the Author
Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
