Last Updated:
Healthy Besan Laddu Recipe: सोनीपत के मंडौरा गांव की महिलाएं बिना पॉलिश चने, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से सेहतमंद बेसन के लड्डू बना रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में इनकी भारी डिमांड है, जिससे महिलाओं को रोजगार और अच्छी कमाई हो रही है. आइये जानते हैं इस लड्डू को बनाने वाली हरियाणा की सुचित्रा से.
नई दिल्ली: मार्केट के बेसन के लड्डू खाने के बाद यकीनन आपका शुगर स्तर बढ़ जाता होगा. कुछ लोगों को मार्केट के बेसन के लड्डू खाने के बाद एसिडिटी से लेकर के शुगर स्तर बढ़ने तक की शिकायतें हो जाती हैं. हमारे देश में बेसन के लड्डू खाने वाले लोगों की तादाद ज्यादा है. खास तौर पर दिल्ली एनसीआर में लोग बेसन के लड्डू बहुत पसंद करते हैं. यहां तक की इन बेसन के लड्डू को लोग हनुमान जी को भी सबसे ज्यादा चढ़ाते हैं.
बेसन का लड्डू एक ऐसी मिठाई है. जो सबसे ज्यादा हनुमान जी को चढ़ाई जाती है, उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर भक्त चढ़ाते हैं. ऐसे में हरियाणा की एक एक्सपर्ट महिला हैं, जिनका नाम सुचित्रा है. उनके अधीन कई महिलाएं बेसन के लड्डू की अधिक डिमांड होने की वजह से इसे बनाने का काम करती हैं. ये बेसन के लड्डू मार्केट के बेसन के लड्डू से एकदम अलग होते हैं. इसका स्वाद, रंग रूप और इनका पेट में जाकर काम करने का तरीका भी एकदम अलग है.
देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से बने हैं ये लड्डू
सुचित्रा जो कि एक्सपर्ट हैं. भारत का पहला रूरल टेक्नोलॉजी एक्शन ग्रुप (RuTAGe) स्मार्ट विलेज सेंटर (RSVC) हरियाणा के सोनीपत जिले के मंडौरा (मंडोर) की रहने वाली हैं. वह दिल्ली के जनकपुरी में आयोजित एक इवेंट के दौरान आई हुई थी. लोकल 18 की टीम ने उनसे खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि मंडौरा गांव में कई महिलाएं इस बेसन के लड्डू को बनाती हैं. इसके जरिए उनकी कमाई भी अच्छी हो जाती है. इसे बनाने के लिए गांव का ही एकदम देसी चना लिया जाता है. मार्केट में जो चना मिल रहा है. वह पॉलिश वाला चना मिल रहा है. उसी से मार्केट में लोग बेसन के लड्डू बनाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक होते हैं.
इन बेसन के लड्डू को बनाने के लिए गांव का बिना पॉलिश का चना लिया जाता है. उसके बाद इन बेसन के लड्डू को देसी घी के अंदर बनाया जाता है और उसमें ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं. इसके अलावा इलायची भी मिक्स की जाती है. यही वजह है कि इस बेसन के लड्डू को आप एक से ज्यादा खा सकते हैं और यह आपको नुकसान बिल्कुल भी नहीं देगा. हालांकि डायबिटीज के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लें.
महिलाओं को मिल रहा रोजगार
एक्सपर्ट सुचित्रा ने बताया कि इस काम के जरिए गांव की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है. उनकी अच्छी कमाई भी हो रही है. इसके अलावा इस बेसन के लड्डू की डिमांड बहुत ज्यादा है. लोग खरीदते हैं, खाते हैं. न सिर्फ सोनीपत बल्कि पूरे दिल्ली एनसीआर में उसकी डिमांड है. दिवाली पर भी यह लड्डू खूब बिका है. लोगों को काफी पसंद आया है. इसका स्वाद भी काफी लाजवाब है. उन्होंने बताया कि कीमत की बात करें तो एक डिब्बे की कीमत 40 से 60 रुपए तक है. यह निर्भर करता है कि आप कितना किलो बेसन के लड्डू खरीद रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
