Last Updated:
हरियाणा के मुरथल में स्थित अमरीक सुखदेव ढाबा अपने स्वादिष्ट पराठों और चाय के लिए बेहद मशहूर है. साल 1956 में शुरू हुआ यह ढाबा आज 24 घंटे खुला रहने वाला एक विशाल रेस्टोरेंट बन चुका है. आज यहां वीवीआईपी लोग भी खाना खाने पहुंचते हैं. जहां दिनभर में लगभग 8000 लोग भोजन करते हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली से 55 किलोमीटर दूर एक ऐसा ढाबा मशहूर है. जहां पर खाने के लिए न सिर्फ दिल्ली एनसीआर, बल्कि पंजाब और हरियाणा तक से लोग जाते हैं. यहां पर रोजाना 8000 से ज्यादा लोग खाने के लिए आते हैं. यहां पर लंबी वेटिंग लगती है. लोगों को अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ढाबा सिर्फ नाम का ढाबा है. क्योंकि असल में यह एक बेहद खूबसूरत रेस्टोरेंट है.
यहां बात हो रही है हरियाणा के मुरथल में स्थित अमरीक सुखदेव ढाबा की. यहां के पराठे बेहद मशहूर हैं. यहां पर कई वैरायटी के पराठे मिलते हैं और उसके साथ सफेद मक्खन मिलता है, जिसे खाने के बाद लोग यहां के स्वाद को नहीं भूल पाते हैं. यहां की चाय इतनी लाजवाब है कि ऐसी चाय का स्वाद आपको कहीं नहीं मिलेगा. यही वजह है कि यह रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहता है. यह कभी भी बंद नहीं होता है. यहां के कर्मी और शेफ शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं. अगर आप दिल्ली घूमने आ रहे हैं, तो मात्र 55 किलोमीटर पर दूर स्थित इस रेस्टोरेंट में जाना ना भूलें.
जानें क्या है इस ढाबे का इतिहास
हरियाणा के मुरथल में स्थित अमरीक सुखदेव ढाबा सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं, बल्कि दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे की एक खास पहचान बन चुका है. यहां पराठे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस जगह पर आज गाड़ियों की लंबी कतारें और हजारों लोगों की भीड़ दिखाई देती हैं, उसकी शुरुआत एक छोटे से ढाबे के रूप में हुई थी. इस ढाबे की शुरुआत साल 1956 में सरदार प्रकाश सिंह ने की थी. उस समय हरियाणा अलग राज्य नहीं बना था और मुरथल पंजाब का हिस्सा था. शुरुआत में यह ढाबा एक छोटे से तिरपाल के टेंट के नीचे चलता था.
यहां मुख्य ग्राहक हाईवे से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवर होते थे. आज यहां वीवीआईपी आते हैं. दिलचस्प बात यह है कि प्रकाश सिंह ने ढाबा शुरू करने से पहले पंजाब के लुधियाना में अपने मामा के ढाबे पर काम सीखा था. बाद में ट्रक ड्राइवरों की सलाह पर उन्होंने मुरथल में अपना कारोबार शुरू किया. प्रकाश सिंह के बेटे अमरीक और सुखदेव ने आगे चलकर कारोबार संभाला. साल 2000 में नए भवन का उद्घाटन हुआ. आज यह ढाबा करीब 3 एकड़ में फैला हुआ है.
खाने में मिलता है इतना कुछ
इस ढाबे की पहचान देसी घी और मक्खन के साथ परोसे जाने वाले पराठे हैं. चाय और लस्सी भी यहां की काफी मशहूर है. साफ-सफाई और बड़े डाइनिंग एरिया है. परिवारों के लिए बैठने की व्यवस्था है. 24 घंटे खाने की सुविधा है. यहां पर बड़ी सी पार्किंग भी है और इस ढाबे के अंदर ही अलग से आइसक्रीम और बेकरी की व्यवस्था तक की गई है.
इसके अलावा अंदर ही बैग से लेकर के परफ्यूम तक आप खरीद सकते हैं. यही नहीं, यहां पर यह ढाबा तीन भागों में बंटा हुआ है. पहले हिस्से में कम से कम 100 से ज्यादा सीट लगी हुई है. दूसरे और तीसरे हिस्से में भी 200 से ज्यादा सीटें लगी हुई है. यही वजह है कि एक बार में यहां पर 300 लोग बैठकर आराम से खाना खा सकते हैं. प्रतिदिन यहां पर 8000 लोग खाना खा सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
