NCR Weather: नोएडा-गाजियाबाद में दूर-दूर तक नहीं दिख रहा कुछ, स्मॉग की वजह से छाया अंधेरा

Last Updated:

Delhi-NCR Smog Alert: दिल्ली और आसपास के शहरों में स्मॉग का असर दिखना शुरु हो गया. ऐसा लग रहा है कि मानो दिन में ही रात हो गया है. खुली हवा में सांस लेना यानी कि मौत को दावत देना है. 12 नवंबर को नोएडा और आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है.

नोएडा और आसपास के इलाकों में छाया अंधेरा.

West UP-Noida Weather: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कहर बरपाया है. दिवाली के बाद से तो काफी बुरा हाल हो गया है. दिल्ली और उससे लगे शहरों का बुरा हाल है. 12 नवंबर, गुरुवार को स्मॉग की वजह से नोएडा का मौसम ऐसा मानो अंधेरा छा गया हो. ऊंची-ऊंची इमारतों में धुएं तैरते हुए दिख रहे हैं. विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है. मौसम विभाग के नाउकास्ट के अनुसार, दिल्ली और आसपास की शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, साथ ही हवाओं की स्पीड भी काफी कम है. खबर लिखे जाने के दौरान एनसीआर के आसपास हवाओं की रफ्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई. इसी की वजह से इलाकों में स्मॉग छाया हुआ है, जिसके वजह से अंधेरा है.

मौसम विभाग के ताजा अपडेट में बताया गया है कि नोएडा और आसपास के इलाकों में बादलों का डेरा है. साथ ही हवाओं में नमी का स्तर काफी बढ़कर 57% तक पहुंच गया है, हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है. हवाओं में नमी के कारण धूलकण वातावरण में छाए हुए हैं, जिससे स्मॉग की स्थिति बन गई है. जिसकी वजह से इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है. वहीं, रिपोर्ट में बताया गया कि हानिकारक किरणों से जुड़ा यूवी इंडेक्स (UV Index) फिलहाल शून्य (0) पर है.

रात में बढ़ेगी ठंड
शाम होते-होते ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है. पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच तापमान 25°C से गिरकर लगभग 23°C तक पहुंच जाएगा. इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश के आसार (0%–5%) बहुत कम हैं. वहीं, देर रात (12:00 AM – 5:00 AM) तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और सुबह तक यह 17°C से 18°C के बीच पहुंच जाएगा, जिससे सुबह-सुबह अच्छी खासी ठंड महसूस होगी.

कल कैसा रहेगा मौसम?
आने वाले कल यानी शुक्रवार, 13 नवंबर की बात करें, तो अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहने का अनुमान है. मौसम में बादल छाए रहेंगे, लेकिन आंशिक रूप से धूप भी खिलेगी. दिन के समय पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चलने की उम्मीद है.

दिल्ली-गुरुग्राम प्रदूषण की मार
नोएडा के इस मौसम के बीच दिल्ली और गुरुग्राम का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है, लेकिन वहां प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है. IMD और CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. पराली जलाने और धुंध के कारण पूरी दिल्ली एक गैस चैंबर जैसी स्थिति का सामना कर रही है. गुरुग्राम में भी हवा की गुणवत्ता खराब है, जिससे वहां के निवासियों को सांस लेने में भारी तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *