Under 19 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान फाइनल का काउंटडाउन शुरू, कब होगी खिताबी जंग? नोट कर लें डेट

नई दिल्ली. ओमान में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट की फाइनलिस्ट टीमों तय हो चुकी हैं. डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और भारत के बीच यह खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को रौंदकर फाइनल का टिकट पक्का किया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया. दोनों टीमों के बीच यह जंग रोमांचक होने वाली है. एक तरफ पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अजेय रही है. दूसरी ओर, भारत को अब तक सिर्फ एक मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. चलिए खिताबी मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी आपको बताते हैं.

नौवां खिताब जीतने उतरेगा भारत
भारतीय टीम नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी. भारत ने 1989 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक आठ खिताब अपने नाम किए हैं. उसने 1989, 2003, 2012 (पाकिस्तान के साथ साझा हुई ट्रॉफी), 2013/14, 2016, 2018, 2019 और 2021 में ट्रॉफी उठाई थी. हालांकि, पिछले तीन सीजन से उसे निराशा हाथ लगी है. ऐसे में इस बार लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी वाली टीम जीत दर्ज करना चाहेगी.

पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का मौका
भारतीय टीम के पास पाकिस्तान से पिछला हिसाब बराबर करने का भी मौका होगा. दरअसल, टीम इंडिया को 2025 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा भारत मौजूदा टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में उसके हाथों मिली हार का बदला भी लेना चाहेगा.

ऐसा रहा है दोनों टीमों का सफर
बात करें दोनों टीमों के टूर्नामेंट में फाइनल तक के सफर की तो भारत ने एक मैच गंवाया है, जबकि पाकिस्तान की टीम अजेय रही है. दोनों टीमों एक ही ग्रुप में मौजूद थीं. पाकिस्तान ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप टॉप किया, जबकि भारत दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रहा. पाकिस्तान ने यूएई, भारत और नेपाल को ग्रुप मुकाबलों में हराया. वहीं, भारतीय टीम ने यूएई और नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज की और पाकिस्तान से उसे हार मिली. सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने अपने अपने मुकाबले बांग्लादेश (बनाम पाकिस्तान) और अफगानिस्तान (बनाम भारत) से जीते.

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच 14 नवंबर, 2026 को होगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ-2) में खेला जाएगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप फाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 10.30 बजे फेंकी जाएगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कहां लाइव टेलीकास्ट होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

पाकिस्तान अंडर-19 टीम
फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर, हसनैन अब्बास डार, हुजैफा एहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्यम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर.

भारत अंडर-19 टीम
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, यशवीर गौड़, मोहित उल्वा, शाविन विनोद, ईशान सूद, रजत बघेल, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *