पहले ‘गरीबी हटाओ’ के नारे लगते थे, इस सरकार ने वास्तव में गरीबी को दूर किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मीडिया से देश की ‘‘सफलता की कहानियों’’ को सामने लाने के लिए कार्य करने की अपील की और कहा कि इस दिशा में पहले से ही काफी काम हो रहा है.

यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पत्रकारों के लिए आयोजित ‘दिवाली मिलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और विश्वास जताया कि भारत निश्चित रूप से एक विकसित राष्ट्र बनेगा.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली सरकार देश से गरीबी हटाने में सफल रही है और 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले ‘गरीबी हटाओ’ के नारे लगते थे लेकिन इस सरकार ने वास्तव में गरीबी को दूर करने का काम किया है. विश्व बैंक के अनुसार पिछले 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है.’’

मोदी ने बताया कि मीडिया के साथ उनका पुराना रिश्ता रहा है. ‘‘यह उन दिनों से है जब मैं ऐसे कार्यक्रमों में कुर्सियां ​​लगाया करता था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मीडिया के साथ बातचीत की है और प्रेस विज्ञप्ति के दौर से लेकर ‘इंस्टाग्राम रील्स’ तक, इसमें हुए बदलावों को करीब से देखा है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि खबरों की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है; संकट और आपदा के समय भी संवाददाता हर जगह पहुंच जाते हैं.

उन्होंने मीडिया से नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई के बारे में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं भारतीय मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वह देश की सफलता की कहानियों को समाने लाने के लिए कार्य करे… इस दिशा में पहले से ही काफी काम हो रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले ‘गरीबी हटाओ’ के नारे लगते थे लेकिन इस सरकार ने वास्तव में गरीबी को दूर करने का काम किया है. विश्व बैंक के अनुसार पिछले 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है.’’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *