निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन इसके लिए फिल्म में 21 बदलाव करने पड़े. मारपीट वाले कई सीन ट्रिम किए गए हैं और गाली-गलौज को म्यूट किया गया है. कुछ विजुअल्स भी हटाए गए हैं. इन संशोधनों के बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट तय किया गया है.
धुरंधर 2 में लगे इतने सारे कट्स, CBFC से मिला A सर्टिफिकेट, 18 साल के नीचे वाले नहीं देख पाएंगे फिल्म
