मियामी ओपन के तीसरे दौर में सेबेस्टियन कोरडा से हारे अल्काराज, हो गया बड़ा उलटफेर

Last Updated:

Miami Open में Carlos Alcaraz Sebastian Korda से हारे. Taylor Fritz Tommy Paul आगे बढ़े. Aryna Sabalenka Elena Rybakina Jessica Pegula ने अपने मैच जीते.

कार्लोस अल्काराज

मियामी गार्डन्स: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज मियामी ओपन के तीसरे दौर में सेबेस्टियन कोरडा से हारकर बाहर हो गए हैं. इससे पहले इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में अल्काराज को दानिल मेदवेदेव ने हराया था.

उन्हें कोरडा ने दो घंटे 19 मिनट तक चले मैच में 6-3, 5-7, 6-4 से हराया. अब कोरडा का सामना मार्टिन एल से होगा, जिन्होंने 14वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव को 6-3, 7-6 से शिकस्त दी.

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं. छठी वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज ने रीली ओपेलका को 6-3, 6-4 से हराया जबकि 22वीं रैंकिंग वाले पॉल ने रफाएल कोलिंगनोन को 6-2, 3-6, 7-6 से मात दी.

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने कैथरीन मैकनाली को 6-4, 6-2 से हराया. दुनिया की तीसरी नंबर की खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने मार्ता कोस्तयुक को 6-3, 6-4 से हराया. वहीं पांचवीं रैकिंग वाली जेसिका पेगुला ने लैला फर्नांडिस को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *