Last Updated:
Bollywood Star Childhood: फोटो में बंदूक थामे दिख रहा बालक आज बॉलीवुड का बड़ा फिल्म स्टार है. उसने बचपन में अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसा एक्टर बनने का सपना देखा और उसे पूरा किया. वह बचपन में अक्षय कुमार की फिल्म ‘कीमत’ की शूटिंग में पहुंचा, तो उसे वहां घुसने नहीं दिया गया. तब क्या हुआ था? अक्षय कुमार ने खुद वह दिलचस्प किस्सा सुनाया था.
नई दिल्ली: फोटो में दिख रहा बच्चा आज एक बड़ा फिल्म स्टार है. वह बचपन से अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसा स्टार बनना चाहता था. वह अब उनकी विरासत को आगे ले जा रहा है. वह एक बार अक्षय कुमार की फिल्म ‘कीमत’ की शूटिंग में पहुंच गया था, लेकिन उसे क्रू ने डांटकर भगाना चाहा तो वह रोने लगा. आगे क्या हुआ था, अक्षय कुमार ने खुद यह किस्सा अवॉर्ड शो के मंच में बताया था. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
अक्षय कुमार ने एक अवॉर्ड शो में कहा था, ‘जब मैं कीमत फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने देखा कि एक बच्चे को कोई धक्का मारकर निकाल रहा है शूटिंग से. बच्चा रो रहा था, तो मैं वहां गया और उस बच्चे के साथ मैंने फोटो ली, उससे बातचीत की. वह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह निकला.’ (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
रणवीर सिंह ने भी अपनी इमोशंस जाहिर किए. वे बोले, मैं बड़ा फिल्मी बच्चा हुआ करता था. 85 में जन्मा और 90 के दशक में इन्हीं सब स्टार्स को देखकर बड़ा हुआ. ये लोग मेरे हीरो और स्क्रीन आइडल हैं. इन्हें देखकर कभी मैंने भी सोचा था कि मैं हीरो बनूंगा. आज देखो संजय लीला भंसाली की भाजीराव मस्तानी में.’ (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
Add News18 as
Preferred Source on Google
रणवीर सिंह बचपन से फिल्म स्टार बनने के सपने देखते थे. उन्होंने एक बार इंस्टाग्राम पर अपने चाइल्डहुड की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘मुझे बचपन में ही फिल्मों से प्यार हो गया था. बाकी लोगों की तरह मैं भी अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे हिंदी सिनेमा के दो महान सितारों को देखता और पूजता रहा हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
रणवीर सिंह ने आगे कहा था, ‘उनके जैसा बनने का सपना देखते हुए बड़ा हुआ. उनकी वजह से मैंने एक्टर बनने की ठानी. मेरी जिंदगी में उनका असर कभी कम नहीं था. उनकी वजह से मैं वैसा शख्स बना, जैसा मैं आज हूं. उनकी विरासत को आगे ले जा रहा हूं, तो यह मेरे बचपन का सपना रहा है. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
रणवीर ने फिर कहा, ‘मैं समझता हूं कि ‘डॉन’ की विरासत का हिस्सा बनना कितनी बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे एक मौका देंगे और मुझ पर प्यार बरसाएंगे, जिस तरह से उन्होंने पिछले कई सालों में कई किरदारों को प्यार दिया है.’ (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी को कास्ट किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली है. चर्चाएं हैं कि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद फिल्म से दूर होने का फैसला किया है. अफवाहें हैं कि उनकी जगह कृति सेनन को कास्ट किया जा सकता है. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
रणवीर सिंह अपने करियर में अब तक 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं. वे बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
रणवीर सिंह ने ग्रेजुएशन के बाद कुछ विज्ञापनों में काम किया था. संजय लीला भंसाली की फिल्मों के जरिये उनकी स्टार वैल्यू बढ़ी थी, जिसकी शुरुआत साल 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से हुई थी. वे फिर ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आए. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
रणवीर सिंह ने फिर ‘सिंबा’ और ‘गली ब्वॉय’ में शानदार रोल निभाकर अपनी स्थिति मजबूत की. उन्हें ‘गली ब्वॉय’ में रैपर के रोल में बहुत पसंद किया गया. रणवीर सिंह कुछ असफल फिल्मों के बाद करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखे, जिसकी सफलता से उनके करियर को कुछ राहत मिली. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)
