वंदे भारत समेत कुछ ट्रेनों का प्‍लेटफार्म बदला, देखें इसमें आपकी ट्रेन तो शामिल नहीं है

Last Updated:

वंदे भारत समेत कुछ ट्रेनों के प्‍लेटफार्म बदले गए हैं. हालांकि यह बदलाव स्‍थाई नहीं है. निर्माण कार्य की वजह से यह फैसला लिया गया है. काम खत्‍म होने के बाद ये ट्रेनें दोबारा से तय प्‍लेटफार्म से चलने लगेंगी. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बदलाव की पूर्व सूचना दे दी है

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे थोड़ा पहले स्‍टेशन पहुंच जाएं.

नई दिल्ली. वंदे भारत समेत कुछ ट्रेनों के प्‍लेटफार्म बदले गए हैं. हालांकि यह बदलाव स्‍थाई नहीं है. निर्माण कार्य की वजह से यह फैसला लिया गया है. काम खत्‍म होने के बाद ये ट्रेनें दोबारा से तय प्‍लेटफार्म से चलने लगेंगी. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बदलाव की पूर्व सूचना दे दी है, जिससे यात्री परेशान न हों. दिल्ली कैंट स्टेशन पर निर्माण के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 (लाइन नंबर 7 और 8) पर 60 दिनों तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इस वजह से कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए जाएंगे. यह ब्लॉक की 1 अप्रैल से 30 मई 2026 तक रहेगा.

इस दौरान ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आएंगी और खड़ी होंगी, इसमें एक ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेस है.जोधपुर जंक्शन से दिल्ली कैंट और दिल्ली कैंट से जोधपुर जंक्शन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26481/26482) इस दौरान दिल्ली कैंट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर चलेगी.

वहीं, बठिंडा से दिल्ली कैंट और दिल्ली कैंट से बठिंडा जाने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर 20410/20409) तथा दिल्ली कैंट से जयपुर और जयपुर से दिल्ली कैंट जाने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर 19702/19701) भी इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ही आएंगी.

बीकानेर जंक्शन से दिल्ली कैंट और दिल्ली कैंट से बीकानेर जंक्शन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26471/26472) भी ब्लॉक के दौरान दिल्ली कैंट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ही ऑपरेट होगी.

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी ट्रेन का सही प्लेटफॉर्म जानने के लिए स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड, ऐप या स्टेशन के सूचना केंद्र पर जानकारी ले लें और परेशानी से बचें . प्लेटफॉर्म बदलने की वजह से थोड़ी असुविधा हो सकती है, इसलिए यात्रियों को अपनी ट्रेन के आने के समय पहले स्टेशन पहुंच जाना चाहिए. यह बदलाव केवल दिल्ली कैंट स्टेशन पर लागू होगा. स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्म सामान्य रूप से काम करते रहेंगे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *