रात को किया फैमिली के साथ डिनर, फिर 28वें मंजिल से गिरकई हुई मौत, नोएडा में बीटेक छात्रा की कैसे गई जान?

Last Updated:

Noida Latest News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीटेक छात्रा की 28वें मंजिल से गिरकर मौत हो गई. इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया. छात्रा पंजाब में बीटेक कर रही थी और 3 दिन पहले ही वह नोएडा अपनी फैमिली के पास आई थी. पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

सेक्टर-32 की अमौर सोसाइटी से गिरकर हुई बीटेक की छात्रा की मौत.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बार फिर एक छात्रा के सुसाइड की खबर सामने आई है. सेक्टर-32 की अमौर सोसाइटी में बीते शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब, ऊंची इमारत के डी-ब्लॉक की 28वीं मंजिल से गिरकर एक बीटेक छात्रा की मौत हो गई. छात्रा एक तेल व्यवसायी की बेटी थी. पुलिस जांच-पड़ताल के बाद पहली नजर में इसे आत्महत्या बता रही है. मगर अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिस वजह से सोसाइटी के कुछ लोग इसे सुसाइड नहीं बल्कि साजिश बता रहे है.

हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ कि 28वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत हो गई. वहीं सेक्टर-24 थाना पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच चल रही है. थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेल व्यवसायी संजय जायसवाल बस्ती के मंडेरवा गांव निवासी है. वह नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसाइटी में 28वें फ्लौर पर फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं. संजय की मृतक बेटी अर्पिता की उम्र 22 साल थी. अर्पिता पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी.

परिजनों ने बताया कि अर्पिता तीन दिन पहले ही पंजाब से नोएडा आई थी. शनिवार रात लगभग 10 बजे अर्पिता ने परिवार के साथ बैठकर डिनर किया था. फिर कुछ देर बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए थे. रात 12 बजकर 20 मिनट पर बालकनी से किसी के गिरने की आवाज आई. सुनते ही परिजन दौड़े और बाहर की ओर देखा तो टॉवर के मेन गेट के पास छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी. जब यह घटना घटी तब सोसाइटी के कई लोग जाग रहे थे, ऐसे में सभी लोग पहुंच गए जहां छात्रा गिरी थी.

बिना देरी किए परिजन बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद सेक्टर-24 थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए. वहीं पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह पता चला है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी. हालांकि अभी तक परिजनों ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है. वहीं पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *