Public Opinion: मंत्री तो हैं लेकिन कानून का पालन नहीं होता! बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोली जनता

Last Updated:

बिहार में 15 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होने की चर्चा है. ऐसे में लोकल 18 ने मंत्रियों के गांव के नाम से मशहूर चेरिया बरियारपुर से इस मुद्दे पर लोगों की राय सामने आई है. देखिए 

बेगूसराय: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. 15 जनवरी के बाद कभी भी नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. जिस पर भाजपा के चार नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. कैबिनेट विस्तार में पटना, तिरहुत और सारण के विधायकों को जगह मिल सकती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंत्रिमंडल के विस्तार होने से कितना बदलेगा बिहार.

इन सवालों के लिए लोकल 18 बिहार ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा के चेरिया बरियारपुर पंचायत में आम लोगों की राय जाननी चाही. आपको यह भी बता दें कि यह एक ऐसी पंचायत है जिसने आजादी के बाद से बिहार को सबसे ज्यादा मंत्री दिए हैं. पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा, हरिहर महतो, अशोक कुमार, अमिता भूषण सहित बड़े राजनीति के चेहरे अपने-अपने समय के रहे हैं, जिनका संबंध इस गांव से रहा. ऐसे में आइए जानते हैं यहां के लोगों की मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या राय है..

मंत्री बनने का बाद भी नहीं हुआ कोई काम
चेरिया बरियारपुर की लोगों ने लोकल 18 को बताया हमारे गांव से गन्ना मंत्री रहे लेकिन गन्ना उत्पादक किसानों को मदद नहीं मिल पाई. हरिहर महतो भी मंत्री रहे लेकिन हमारे गांव के लोगों को उनके भी विभाग के कामों के लिए परेशान होना पड़ा. पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा रही लेकिन समाज का कितना कल्याण हुआ वह आप देख सकते हैं. सुधीर कुमार ने बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार होने से क्या होगा? कानून मंत्री तो हैं लेकिन कानून का पालन ही नहीं होता? शिक्षा मंत्री तो हैं लेकिन पटना की तस्वीर देखी रहे हैं. मंत्रिमंडल के विस्तार से बिहार की तस्वीर नहीं बदलने वाली है. प्रशांत किशोर के धरना प्रदर्शन को लेकर मंत्रिमंडल एक दिखावा है.

बीजेपी कोटे से चार मंत्री बनना राजनीति है
सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार ने बताया भाजपा कोटे से चार मंत्री बनाए जाएंगे. यह एक प्रकार से राजनीतिक रोटी सेकना हुआ. इससे बिहार का विकास नहीं हो पाएगा. रामाधार महतो ने बताया मंत्रिमंडल के विस्तार से बिहार में बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है. प्रशांत किशोर को भी लेकर लोगों की राय है सरकार में आने के बाद सब एक जैसे ही हो जाते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *