Last Updated:
Delhi Akshardham Mandir News: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट नीलकंठ महाराज मूर्ति के बाद भारी भीड़ उमड़ रही है. यहां मंदिर में एंट्री सुबह 10 से शाम 6.30 तक होती है. वहीं, लेजर शो 7.15 बजे होता है, जिसके लिए आपको टिकट लेना होगा. यहां मोबाइल आदि अंदर ले जाना मना.है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद अक्षरधाम मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर भी कहते हैं. यहां पर जब से हाल ही में श्री नीलकंठ महाराज की तपोमूर्ति का अनावरण हुआ है. तब से यहां पर बंपर भीड़ दर्शन के लिए आ रही है. बता दें कि यह मूर्ति 108 फीट ऊंची है. यहां का आलम यह है कि अक्षरधाम की ओर जाने वाली गली जाम से खचाखच भर जा रही है. यही नहीं, यहां अब ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों तक से भक्त लोग आ रहे हैं.
इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि दर्शन करने के लिए आने वालों को यहां के नियम के बारे में नहीं पता है, जिस वजह से कई लोग बिना दर्शन के ही लौट जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अक्षरधाम मंदिर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले यहां के नियम जान लीजिए. वरना आपकी मेहनत भी यहां तक आने की बेकार हो जाएगी और आप अपने परिवार के साथ बिना दर्शन ही यहां से लौट जाएंगे.
जानें मंदिर में एंट्री और पाबंदियों के बारे में
अक्षरधाम मंदिर सुबह 10:00 बजे खुल जाता है. 100 एकड़ में फैला हुआ स्वामीनारायण मंदिर में पहला प्रवेश सुबह 10:00 से शुरू हो जाता है. यह मंदिर यूं तो रात के 8 या 8:30 तक खुला रहता है, लेकिन इसमें अंदर प्रवेश करने की जो आखिरी एंट्री है वह शाम 6:30 बजे तक ही होती है. शाम 6:30 बजे के बाद आप अक्षरधाम मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. यहां शाम 6:30 से पहले पहले आपको इस मंदिर के अंदर प्रवेश करना होगा.
इसके बाद ही आप यहां पर स्वामीनारायण के दर्शन कर सकेंगे. यहां पर खाने-पीने के भी स्टॉल लगे हुए हैं. अक्षरधाम मंदिर में जाने से पहले आपको अपना मोबाइल, लेडीज पर्स, खिलौने, छाता, खाने पीने का सामान, ब्लूटूथ और स्मार्ट वॉच सब कुछ क्लॉक रूम में जमा करना होगा. हालांकि क्लॉक रूम में सामान को जमा करना नि:शुल्क है. अक्षरधाम मंदिर में प्रवेश करना भी पूरी तरह से नि:शुल्क है. मंदिर के अंदर आप सिर्फ पानी की बोतल ले जा सकते हैं. इसके अलावा कैश और बेबी फूड ले जा सकते हैं.
जानें यहां के लेजर शो और प्रदर्शनी का समय
सबसे ज्यादा जो लोग यहां आते हैं. वो लेजर शो के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें सही समय पता न होने की वजह से वो निराश ही लौट जाते हैं तो आपको बता दें कि यहां पर लेजर शो भी होता है. उस लेजर शो को देखने के लिए आपको शाम 7:15 तक का इंतजार करना होगा. शाम 7:15 पर लेजर शो शुरू होता है. जो करीब 24 मिनट तक चलता है. इसकी टिकट 110 रुपए से लगभग शुरू हो जाती है. जबकि बच्चों की टिकट 80 रुपए के आसपास रखी गई है.
बता दें कि लेजर शो आप तभी देख पाएंगे. जब आप शाम 6:30 बजे से पहले यहां पर प्रवेश करेंगे. इसके अलावा यहां पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इस प्रदर्शनी का समय सुबह 11:00 से शाम 6:00 तक है. आप यहां पर अगर आरती देखना चाहते हैं तो आरती शाम 6:30 बजे होती है. यहां पर आप अभिषेक पूजन दर्शन भी कर सकते हैं. जो कि सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के 8:00 तक होता है. इसके लिए आपको 50 रुपए जमा करने होंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
