किराए के मकान में बेटे के साथ रहती थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा, रोते-रोते युवक बोला- मां…

होमताजा खबरuttar-pradesh

किराए के मकान में बेटे के साथ रहती थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा, रोते-रोते युवक बोला- मां…

Last Updated:

Sultanpur Crime News: जिस वक्त महिला पर बदमाशों ने हमला किया, वह घर पर अकेली थी और उसका बेटा दुकान पर काम करने गया था. उसे जैसे ही घटना के बारे में पता चला वो दौड़ा-दौड़ा घर पहुंचा.

महिला की हालत देखने खुद एसपी भी अस्पताल पहुंचे.

अजीत गिरी.

सुल्तानपुर में महिला थाने के सामने हुई वारदात ने सबको हैरत में डाल दिया है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घर में अकेली महिला को उन्होंने गोली मार दी. महिला बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी. महिला का पति से विवाद भी चल रहा है. सुल्तानपुर में अपराधी बेखौफ़ हो गए हैं. आए दिन अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

देर शाम महिला थाने के सामने एक मकान में अकेली महिला को बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए. मोहल्ले वासी घायल महिला को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे. महिला के गले में गोली लगी है. फिलहाल वो खतरे से बाहर है. एसपी सोमेन बर्मा ने हॉस्पिटल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना है. पुलिस अधिकारी ने बाद में बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

यह घटना कोतवाली नगर के करौंदिया मोहल्ले की है. घायल महिला रजिया बेगम पत्नी शमीम बेग मूल रूप से बल्दीराय थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव की रहने वाली है. वो शहर स्थित करौंदिया मोहल्ले में एक घर पर किराए पर बेटे के साथ रहती है. घायल महिला के पुत्र फहीम मिर्जा ने बताया कि वो दुकान पर था. उसे सूचना मिली कि किसी ने उसकी मां को गोली मार दी है. खबर मिलते ही वह भागकर घर पहुंचा और मोहल्ले वालों के साथ मिलकर मां को लेकर अस्पताल गया. गोली महिला के गले में लगी थी.

हॉस्पिटल में डॉक्टर ने महिला का प्राथमिक उपचार करके उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है. एसपी सोमेन बर्मा ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल भी जाना है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “महिला की हालत स्थिर है. उसको बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. शुरुआती जांच में परिवारिक विवाद सामने आ रहा है, हमारी टीम की इन्वेस्टीगेशन जारी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *