Last Updated:
Delhi Portable AC Price News: दिल्ली में 800 रुपये का पोर्टेबल एयर कंडीशनर आ गया है. पानी से चलने वाला यह छोटा एसी 1 से 2 घंटे तक लगातार ठंडी हवा देता है. आप इसकी खरीदारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
नई दिल्ली: भीषण गर्मी से बचने का सहारा अब आपके अपने हाथों में होगा, जिसे आप अपने साथ कहीं पर भी ले जा सकेंगे. सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन यह सच है. दिल्ली की मार्केट में आ गया है एक ऐसा चलता फिरता एयर कंडीशनर, जिसे आप अपने किसी भी सफर में ले जा सकते हैं. यही नहीं, इसे आप अपने ऑफिस में रख सकते हैं. इसे आप अपने हाथ में भी पकड़ सकते हैं या टेबल पर भी रख सकते हैं. क्योंकि यह पोर्टेबल एयर कंडीशनर है. इसकी कीमत भी बेहद सस्ती है. इसे चलाने के लिए आपको इसमें सिर्फ पानी भरना होगा और एक बार चलने के बाद करीब 1 से 2 घंटे तक यह बिना रुके चलेगा. पानी भरने के बाद यह बर्फीली हवाएं देता है.
मिनटों में कमरा कर देगा कूल
इस पोर्टेबल एयर कंडीशनर को बेच रहे हैं रोहिणी सेक्टर 7 स्थित वाइनरी शॉप के मालिक विनोद. उन्होंने बताया कि पोर्टेबल एयर कंडीशनर यूं तो एक चीनी आइटम है, लेकिन इसकी डिमांड पूरे दिल्ली एनसीआर में है. यह चलता फिरता एसी है. जो लोग लंबा सफर करते हैं, ट्रेन या बस से उनके लिए यह वरदान है. इसमें सिर्फ पानी भरना होगा और जैसे ही आप इसका स्विच ऑन करेंगे तो यह आपको बर्फीली हवाएं देगा. जिस वजह से चंद मिनट में ही आप ठंडक का एहसास करेंगे.
भीषण गर्मी में अक्सर लोग बस, ट्रेन या कहीं पर भी ट्रैवलिंग करते हैं तो उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ता है. यह पोर्टेबल एसी आपके सफर को गर्मियों में भी सर्दियों जैसा एहसास देगा. इसे आप चाहें तो सीधे बिजली से इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अगर आपके पास पावर बैकअप है तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बार पानी भरने के बाद 1 से 2 घंटे तक लगातार ये एसी ठंडी हवाएं देगा.
कीमत है सिर्फ इतने रुपये
शोरूम के मालिक विनोद ने बताया कि इस पोर्टेबल एयर कंडीशनर की कीमत इतनी सस्ती है कि आप इतने रुपए में एक नहीं, बल्कि 4 एयर कंडीशनर खरीद सकते हैं. इसकी कीमत सिर्फ 800 रुपए है. हालांकि इसकी कोई गारंटी या वारंटी नहीं है कि कब तक चलेगा, लेकिन तुरंत खराब नहीं होगा. अगर आप इसका रखरखाव अच्छा करेंगे, सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो यह लंबे वक्त तक भी चल सकता है.
उन्होंने बताया कि महंगे एयर कंडीशनर हर कोई नहीं खरीद पाता है. इसलिए मार्केट में इस सस्ते पोर्टेबल एयर कंडीशनर को उतारा गया है. अगर कोई भी इस एयर कंडीशनर को खरीदना चाहता है तो वो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उनके शोरूम की वेबसाइट पर ऑर्डर दे सकता है या सीधे मोबाइल पर 097116 50793 पर भी दे सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
