Imamganj Upchunav: नीतीश कुमार से क्यों नाराज है कोयरी समाज? एनडीए को लग सकता है झटका, जन सुराज का बना माहौल

Last Updated:

Imamganj Upchunav 2024: बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है. इस सीट पर कोयरी समाज के दबदबा के साथ और नीतीश कुमार का वोट बैंक भी माना जाता है. लेकिन इस बार लोग नीतीश कुमार से नाराज नजर आ रहे हैं. इसके साथ जन सुराज का जनाधार बढ़ता जा रहा है.

गया. कोयरी समाज नीतीश कुमार का वोट बैंक माना जाता है और नीतीश कुमार को यह लोग अपना नेता मानते हैं. गया जिले का इमामगंज विधानसभा क्षेत्र कोयरी समाज का नैहर कहा जाता है. इमामगंज में लगभग 60 हजार वोट कोयरी समाज का है और विधानसभा के चुनाव में कोयरी समाज निर्णायक भूमिका निभाते हैं. हालांकि, इस उपचुनाव में कोयरी समाज के वोट को अपने पाले में करने के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों पुरजोर कोशिश कर रहे हैं.

स्थानीय सांसद अभय कुशवाहा जो आरजेडी से आते हैं वह भी कोयरी समाज को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं जबकि एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा गया था. उपेंद्र कुशवाहा कोयरी समाज के वोट को एकजुट करने के लिए और एनडीए के पक्ष में वोट करने के लिए लोगों से लगातार जनसंपर्क कर रहे थे. ऐसे में इस उपचुनाव में इमामगंज के कोयरी समाज किस ओर जाते हैं उनका मिजाज जानने के लिए लोकल 18 की टीम कोयरी का गढ़ रौशनगंज पंचायत क्षेत्र में पहुंची.

 नेता पर अनदेखी का लगाया आरोप
लोकल 18 से बात करते हुए सिरसा गांव के कोयरी समाज के कुछ लोगों ने बताया कि इस उपचुनाव में कोयरी समाज का वोट तीनों पार्टियों को जाएगा जिसमें एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज है. वहीं, कई लोग नीतीश कुमार से नाराज हैं और उन्होंने अपने नेता पर अनदेखी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया नीतीश कुमार ने हम लोगों के लिए कुछ नहीं किया है. हमलोग सालों से उन्हें वोट देते आ रहे हैं इसलिए इस बार के उपचुनाव में हम लोग स्थानीय उम्मीदवार पर भरोसा दिखा रहे हैं और जनसुराज के कैंडिडेट जीतेन्द्र पासवान को अपना समर्थन दे रहे हैं.

स्थानीय उम्मीदवार को समर्थन
ग्रामीणों की मानें तो अभी तक इनके गांव में महागठबंधन के उम्मीदवार वोट मांगने नहीं आए हैं जबकि हम लोगों ने 9 साल जीतन राम मांझी पर भरोसा दिखाया लेकिन इस बार हम लोग नए उम्मीदवार पर भरोसा दिखा रहे हैं. स्थानीय उम्मीदवार ने हमलोगों के समस्या को विधानसभा में उठाने की बात की है. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि इस बार हम लोग नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं दिखाएंगे. नीतीश कुमार ने हम लोगों का रोजगार छीन लिया है. इसलिए हम लोग स्थानीय उम्मीदवार को समर्थन कर रहे हैं और जब चाहे इनसे हम लोग मिल सकते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *