Last Updated:
Noida News: कानपुर के रहने वाले जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य आजकल विकसित भारत अभियान से जुड़ गए हैं. उनका मानना है कि सनातन धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और नैतिक ढांचा है, जो समाज और राष्ट्र को स्थिरता प्रदान करता है.
जगद्गुरु स्वामी सतिशाचार्य जी महाराज.
नोएडा: जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने ऐलान किया कि वो ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ गए हैं. उन्होंने नोएडा सेक्टर-104 स्थित मुख्य आश्रम प्रेमेश्वर पीठ से ये जानकारी दी. साथ ही कहा कि इस अभियान के तहत 108 भारत उत्कर्ष महायज्ञ का संकल्प लिया गया है. हाल ही में नोएडा में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे. आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म, वेद-विज्ञान, गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन, वैदिक शिक्षा और साधना का संदेश दिया गया.
कानपुर के रहने वाले जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज का मानना है कि सनातन धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और नैतिक ढांचा है जो समाज तथा राष्ट्र को स्थिरता प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को वह भी आगे बढ़ाएंगे. इसका केंद्रीय फोकस भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है.
गौरतलब है, सतीशाचार्य महाराज आध्यात्मिकता को समाज से जोड़ रहे हैं. वर्ष 2025 में महाकुंभ के दौरान निर्वाणी अणी, निर्मोही अणी और दिगंबर अणी द्वारा उन्हें ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि प्रदान की गई. इसे रामानन्दी परंपरा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. उनके मार्गदर्शन में अनेक विश्वविद्यालय, वैदिक गुरुकुल और विद्यालय संचालित हो रहे हैं. इन संस्थानों का उद्देश्य केवल शैक्षणिक डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है. इनके द्वारा शुरू किया गए ‘कुटुंब प्रबंधन’ अभियान परिवार संस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है. इस अभियान से लाखों परिवार जुड़ चुके हैं. उनका कहना है कि मजबूत परिवार ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं.
‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आध्यात्मिक आधार देने के लिए स्वामी सतीशाचार्य ने 108 भारत उत्कर्ष महायज्ञ का संकल्प लिया है. हाल ही में नोएडा में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया गया. स्वामी सतीशाचार्य वैदिक ध्यान, योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय हैं. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय आध्यात्मिक विरासत को प्रस्तुत कर रहे हैं.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
