बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला, दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल; जानें क्या है पूरा सच?

होमताजा खबरDelhi

बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला, तिलक नगर में मचा बवाल

Last Updated:

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मशहूर बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमले की खबर से सनसनी फैल गई है. यह घटना 7 अप्रैल 2026 की रात मॉल रोड पर हुई, जहाँ एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद उपजे विवाद में दूसरे पक्ष ने कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. राहत की बात यह है कि घटना के वक्त अभिनव अरोड़ा कार में मौजूद नहीं थे और किसी को चोट नहीं आई है.

अभिनव अरोड़ा के पिता के कार पर हमला. चौकाने वाले हैं कारण.

Child Preacher Abhinav Arora’s Father’s: राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके तिलक नगर में मंगलवार रात को भारी हंगामा देखने को मिला. खबर है कि चर्चित बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. मॉल रोड पर हुई इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है. तिलक नगर मेन मार्केट स्थित सिंगला रेस्टोरेंट के ठीक सामने मॉल रोड पर अभिनव अरोड़ा के पिता अपनी कार से जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल सवार पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विवाद रैश ड्राइविंग (तेज गाड़ी चलाने) को लेकर शुरू हुआ. मोटरसाइकिल सवारों का आरोप था कि कार की वजह से उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी. देखते ही देखते बहस हाथापाई और तोड़फोड़ में बदल गई.

कड़े से कार पर हमला और तोड़फोड़

मामला तब और बिगड़ गया जब दूसरे पक्ष ने गुस्से में आकर अपने हाथ में पहने हुए भारी कड़े से कार पर प्रहार करना शुरू कर दिया. हमले में कार के बोनट और खिड़कियों के शीशों पर वार किए गए, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुँचा. इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

क्या अभिनव अरोड़ा कार में थे?

जैसे ही यह खबर फैली, अभिनव अरोड़ा के समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई. हालांकि, पुलिस और परिवार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि घटना के वक्त अभिनव अरोड़ा कार में मौजूद नहीं थे. कार में केवल उनके पिता और अन्य सदस्य थे. इस पूरी घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी पक्ष को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना के तुरंत बाद अभिनव अरोड़ा के पिता ने PCR (पुलिस कंट्रोल रूम) को कॉल कर मदद मांगी. सूचना मिलते ही तिलक नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुँची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लिया.

जांच के बाद पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक हिरासत) के तहत गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी (JC) यानी जेल भेज दिया गया है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *