दिन में जिम ट्रेनर, रात में 'लग्जरी' कार चोर; दिल्ली पुलिस ने जयपुर के ग्रेजुएट ऑटो लिफ्टर को दबोचा

होमताजा खबरDelhi

दिन में जिम ट्रेनर, रात में कार चोर; जयपुर के ग्रेजुएट ऑटो लिफ्टर को दबोचा

Last Updated:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ‘हाई-प्रोफाइल’ कार चोर को गिरफ्तार किया है. पेशे से जिम ट्रेनर और ग्रेजुएट, लेकिन असली धंधा ऑन-डिमांड लग्जरी कारें चुराना था. जयपुर के जोटवाड़ा से पकड़े गए आरोपी मोहम्मद अशरफ खान के पास से दिल्ली के मुखर्जी नगर से चोरी हुई दो चमचमाती कारें स्कॉर्पियो-N और हुंडई क्रेटा बरामद हुई हैं. आरोपी अपने क्लाइंट्स को कम कीमत पर गाड़ियां दिलाने का झांसा देता था.

लग्जरी कार चोर ग्रेजुएट जिम ट्रेनर पकड़ा गया.

Graduate Gym Trainer:  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर ऑटो-लिफ्टर का भंडाफोड़ किया है. उसकी ‘डबल लाइफ’ जानकर पुलिस भी हैरान है. राजस्थान के जोटवाड़ा से पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद अशरफ खान नाम है. वह दुनिया की नजरों में एक ग्रेजुएट और जिम ट्रेनर था, लेकिन पर्दे के पीछे वह लग्जरी कारों की ‘ऑन-डिमांड’ चोरी करने वाले गिरोह का अहम हिस्सा था.

2 राज्यों पुलिस ने बिछाया जाल

क्राइम ब्रांच की टीम (ARSC) दिल्ली-NCR में सक्रिय ऑटो-लिफ्टर्स पर पैनी नजर रख रही थी. इसी दौरान 6 अप्रैल को हेड कांस्टेबल अनुज को एक पुख्ता जानकारी मिली कि दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से चोरी हुई एक लग्जरी कार राजस्थान के जयपुर में छिपाई गई है. इस जानकारी पर तुरंत एक्शन लेते हुए क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम गठित की गई और जयपुर के लिए रवाना हुई. दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से जयपुर के जोटवाड़ा इलाके में घेराबंदी की. वहां से आरोपी मोहम्मद अशरफ खान को उसके घर से ही दबोच लिया गया.

करोड़ों की गाड़ियां बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो एकदम नई और महंगी गाड़ियां बरामद की हैं:

  • हुंडई क्रेटा (रजिस्ट्रेशन नंबर UP14 GM 6XXX): यह गाड़ी मुखर्जी नगर थाने में दर्ज ई-FIR नंबर 030046/2025 के तहत चोरी हुई थी.
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (टेम्पररी नंबर T1025HR4XXX): यह बिल्कुल नई गाड़ी थी, जिसे ई-FIR नंबर 029528/2025 के तहत मुखर्जी नगर से ही उड़ाया गया था.

ऑन-डिमांड सप्लाई

पूछताछ में अशरफ ने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह अपने जिम और अन्य सोशल सर्कल में लोगों को झांसा देता था कि वह बहुत कम कीमत पर नई लग्जरी गाड़ियां दिलवा सकता है. जब कोई क्लाइंट किसी खास गाड़ी की डिमांड करता, तो वह दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चोरी करवाकर उन्हें सप्लाई करता था. अशरफ ने पुलिस को बताया कि उसने ये गाड़ियां जयपुर के ही रहने वाले शकील नाम के व्यक्ति से खरीदी थीं. पुलिस अब शकील की तलाश में छापेमारी कर रही है ताकि इस गिरोह की पूरी चेन को तोड़ा जा सके.

फैमिली बैकग्राउंड और ‘क्राइम’ का रास्ता

23 साल का मोहम्मद अशरफ खान ग्रेजुएट है और जयपुर में जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता है. जांच में सामने आया कि उसके माता-पिता बचपन में ही अलग हो गए थे, जिसके बाद से वह अपने नाना-नानी के साथ रह रहा है. अशरफ का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन लग्जरी लाइफस्टाइल और जल्द पैसे कमाने की चाह ने उसे जुर्म की दुनिया में धकेल दिया. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी को BNSS, 2023 के सेक्शन 35(1)(e) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *