स्पोर्ट्स बाइक, तेज रफ्तार, खाली सड़क… कैसे इकरा के सामने आ गई मौत, देखें हादसे का वीडियो

Last Updated:

गाजियाबाद जिले में सड़क हादसे में युवती की जान चली गई. युवती अपने दोस्त के साथ स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी. लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों के सिर में गंभीर चोट आ गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया.

गाजियाबाद में सड़क हादसे में लड़की की हो गई मौत.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए वीडियो बनाने का शौक एक युवती की जान पर भारी पड़ गया. वेव सिटी इलाके में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराने से उस पर सवार युवक-युवती घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया.

युवक की हालत हुई गंभीर
इसके बाद युवक को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक युवती चला रही थी. इस दौरान वह वीडियो भी बना रही थी. दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे और हादसा तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होने से हुआ.

इकरा और हाशिम के सिर में लगी थी गंभीर चोट
पुलिस के मुताबिक पुलिस को रविवार तड़के करीब चार बजे सूचना मिली कि आईएमएस कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो इकबाल कॉलोनी, पसौंडा, साहिबाबाद निवासी इकरा (19) और हाशिम (20) घायल मिले. युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जबकि युवक के कमर में चोट थी.

युवती के शव को सौंपा गया
युवती को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया.
इकरा शनिवार सुबह 11 बजे बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. घर वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला. मेडिकल परिक्षण के बाद पुलिस ने युवती का शव परिजनों को सौंप दिया.

दोनों आसपास रहते थे लड़का-लड़की
घायल युवक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और पसौंडा में ही युवती के घर से कुछ दूरी पर रहता है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों स्पोर्ट्स बाइक आर-15 से थे, जो कि युवक की है. युवती की मौत का कारण मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने से स्पष्ट होगा. अभी किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *