Last Updated:
दिल्ली में वीकेंड पर गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है. शुक्रवार को हल्की बारिश और ठंडी हवा से लोगों को पसीने वाली गर्मी से छुटकारा मिलेगा, हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो तापमान में बड़ी गिरावट नहीं होगी.
दिल्ली में आज मौसम राहत देने वाला है और हल्की बारिश की संभावना है.
Delhi Weather Today: दिल्ली में वीकेंड का मजा दोगुना होने वाला है. मौसम ने एक दिन पहले ही शुरू हुई तपती गर्मी से राहत दे दी है. ठंडा-ठंडा कूल कूल वीकेंड होने से लोगों को पसीने वाली गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर और शाम में बारिश की संभावना है.
आईएमडी एक्सपर्ट के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अलग-अलग समय पर हवा चल सकती है. सिर्फ शुक्रवार ही नहीं बल्कि शनिवार को भी आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्की बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से दो चार डिग्री ज्यादा ही रहेगा. इस दौरान तापमान 40 से 42 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं के झोंकों के बावजूद अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद कम ही है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कई इलाकों में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान सफदरजंग में 40.3 आया नगर में 40.5 रिज क्षेत्र में 41.4 तापमान दर्ज हुआ है.
गर्मी का था अनुमान, 16 से बदला था मौसम
बता दें कि अप्रैल के महीने में ठंडे मौसम का लुत्फ उठाने के बाद आईएमडी ने 16 अप्रैल से भीषण बदलाव की संभावना जताई थी. मौसम विभाग का अनुमान था कि आने वाले दिनों में आसमान से आग की बारिश होने लगेगी.साथ ही गर्म लू के थपेड़े भी लोगों को परेशान करेंगे.
आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली -एनसीआर में गर्मी का कहर बढ़ने का अनुमान था. हालांकि हल्की बारिश के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी और गर्म हवाओं का तूफान लोगों को अभी भी झुलसाएगा. अनुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है जो गर्मी के चढ़ते पारे को बता रहा है.
आईएमडी अलर्ट में बताया गया कि 17 और 18 अप्रैल को तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना है. हालांकि वैस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अचानक मौसम के बदले तेवर लोगों के लिए बड़ी राहत की तरह हैं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
